देहरादून के लच्छीवाला टोल प्लाजा पर पलटा ट्रक, टोल प्लाजा में नुकसान के साथ ही कार्यरत युवती हुई घायल 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। शनिवार दोपहर लच्छीवाला टोल प्लाजा पर अनियंत्रित ट्रक के पलटने से टोल प्लाजा के केबिन में नुकसान के साथ ही यहां कार्यरत एक युवती भी घायल हो गई। मामला  2.36 का है। जब 

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार (आज) दोपहर करीब 2.36 पर देहरादून की ओर से एक तेज गति से आता हुआ ट्रक लच्छीवाला में टोल प्लाजा के समीप बने बैरिकेडिंग के पास पलट गया। ट्रक के अंदर सीमेंट के कट्टे भरे हुए थे। ट्रक हर्रावाला से ऋषिकेश जा रहा था। ट्रक के पलटने से टोल प्लाजा में बना केबिन क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही केबिन के अंदर बैठी डोईवाला निवासी युवती कामिनी के पैर में चोट आई है। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां पर युवती के पैर में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें 👉  चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

टोल प्लाजा के शिफ्ट इंचार्ज अशोक यादव ने बताया कि ट्रक काफी तेज गति से आ रहा था और ड्राइवर के अनुसार ट्रक के ब्रेक फेल हो गए थे। जिस कारण टोल प्लाजा के डिवाइडर से टकराकर ट्रक पलट गया। जिससे टोल प्लाजा पर बने केबिन के टूटने के साथ ही उसके अंदर रखे कंप्यूटर आदि को भी नुकसान पहुंचा है। साथ ही केबिन में बैठी युवती के भी चोटें आई हैं। घटना के दौरान ही पुलिस को भी सूचित कर दिया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news dehradun news Doiwala news the girl working in the toll plaza was injured along with the damage The truck overturned at Dehradun's Lachhiwala toll plaza Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More