अस्पताल के लिए निकली महिला हुई लापता, पिता ने कराई गुमशुदगी दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

लालकुआं। यहां निकटवर्ती हल्दूचौड़ पुलिस चौकी क्षेत्र के खड़कपुर गांव से अस्पताल गई एक महिला गायब हो गई। लापता महिला के पिता ने मामले कि गुमशुदगी दर्ज कराई है।


परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार खड़कपुर गांव निवासी रेखा टम्टा (23) पुत्री नंद राम उपचार कराने के लिए महिला चिकित्सालय हल्द्वानी गई थी और लगभग 2 बजे वह घर पहुंच गई। जिसके उपरांत लगभग सवा दो बजे उसके पति ने फोन कर पुनः उसे अस्पताल आने को कहा जिसके बाद वह पुनः अस्पताल चली गई तब से उसका कोई अतापता नहीं है। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन रेखा का कहीं कोई पता नहीं चला। घटना के बाद परिजन कोतवाली लालकुआं पहुंचे और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। लापता महिला रेखा के पिता नंद राम ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि रेखा का पति उसके साथ आए दिन मारपीट करता है। उन्होंने उसके पति पर दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए उचित कार्यवाही कर पुत्री की सकुशल बरामदगी करने की पुलिस से गुहार लगाई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: lalkuan news the father filed a missing complaint The woman who left for the hospital went missing Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट […]

Read More
उत्तराखण्ड

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव संपन्न होने के बाद एनएसयूआई ने संगठन के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। छात्र संगठन ने चमोली के जिला अध्यक्ष विपिन फर्स्वाण समेत पांच विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। एनएसयूआई के प्रदेश […]

Read More