हरिद्वार। यहां एक युवक को अपनी जान खतरे में डालते हुए सड़क पर बाइक से स्टंट करना भारी पढ़ गया। युवक का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए युवक का सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट करने के साथही बाइक को सीज करदिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार के खड़खड़ी क्षेत्र में एक युवक सूरज थापा ने अपनी स्पोर्ट्स बाइक से खतरनाक स्टंट किए और सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने को उनका वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर दिया। युवक की इस खतरनाक हरकत के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने बताया कि सोशल मीडिया पर स्टंट के वीडियो पोस्ट करने की कई शिकायतें मिल रही थीं, जिस पर खड़खड़ीचौकी पुलिस ने आरोपी युवक को बुलाकर उसका इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट करवाया और बाइक को सीज कर लिया। एसएसपी ने कहा कि डिलीट किए गए इंस्टाग्राम अकाउंट के करीब 7,500 फॉलोअर्स थे। एसएसपी डोभाल ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया के चक्कर में अपनी जान जोखिम में न डालें। इस तरह की हरकतों से न केवल आप अपनी जान खतरे में डालते हैं, बल्कि युवा वर्ग भी आपसे ऐसी नकल कर सकता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में अगर इस प्रकार के कोई और मामले सामने आएंगे, तो पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। इसके साथ ही पुलिस की एक विशेष टीम सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखे हुए है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा 2 सितंबर को नैनीताल जिले के लिए जारी किए गए ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित मोहन रयाल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर जिले में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वृहद सभागार में आज ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय “भारतीय ऊर्जा परिदृश्य-2047 : संभावनाएँ एवं चुनौतियाँ” रहा। कार्यक्रम में हल्द्वानी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले 40 से अधिक राजकीय, अर्द्धसरकारी एवं प्राइवेट […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता ऋषिकेश। यहां नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म की घटना से नाराज लोगों ने उस होटल में तोड़फोड़ कर विरोध जताया, जहां वारदात होने का आरोप है। ऋषिकेश में सामने आए इस शर्मनाक कृत्य में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, होटल प्रबंधन की भूमिका भी सवालों के घेरे […]