करोड़ों की जायजाद का मालिक यह शख्स फ्लाइट से जाता था कार चोरी करने, अब दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

दिल्ली। सपने पूरे करने के लिए कौन क्या न कर दे वर्तमान परिस्थितियों में इसका अंदाजा लगाना आसान नहीं। चोरों की कहानियां बचपन से सुनते आए है, लेकिन आज हम आपको भारत के सबसे बड़े कार चोर की कहानी बताने जा रहे है जो फ्लाइट से कार चुराने जाता था। तीन पत्नियां और 7 बच्चों के बाप इस कार चोरी की कहानी भी उसकी जिंदगी की तरह काफी रंगीन है। 

बताते चलें कि पिछले 27 सालों में पांच हजार से अधिक कारों की चोरी करने वाले अनिल चौहान को दिल्ली पुलिस ने देश के विभिन्न हिस्सों से कारें चुराने के आरोप में  गिरफ्तार किया। पुलिस ने कहा कि 52 वर्षीय अनिल की दिल्ली, मुंबई और नार्थ ईस्ट में बेतहाशा संपत्ति है और वह देश का सबसे बड़ा कार चोर है। अनिल चौहान, पूर्वोत्तर भारत और नेपाल तक फ्लाइट से जाकर कार चोरी करता था। मध्य दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने गुप्त सूचना के बाद देशबंधु गुप्ता रोड इलाके से अनिल चौहान को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक अनिल फिलहाल हथियारों की तस्करी में शामिल है और वह कथित तौर पर उत्तर प्रदेश से हथियार लेकर पूर्वोत्तर राज्यों में प्रतिबंधित संगठनों को आपूर्ति कर रहा था। कभी दिल्ली के खानपुर इलाके में रहकर ऑटो रिक्शा चलाने वाला अनिल 1995 के बाद से कार चोरी करने लगा था। वह उस दौर में सबसे ज्यादा मारुति 800 कारें चुराने के लिए कुख्यात है। अनिल चौहान देश के अलग-अलग हिस्सों में कारों की चोरी करता था और उन्हें नेपाल, जम्मू-कश्मीर और उत्तर पूर्वी राज्यों में भेजता था। पुलिस ने बताया कि चोरी के दौरान उसने कुछ टैक्सी चालकों की भी हत्या कर दी। आखिर में वह असम चला गया और वहां रहने लगा। अपनी बेहिसाब संपत्ति के साथ उसने दिल्ली, मुंबई और नार्थ ईस्ट के कई राज्यों में संपत्ति अर्जित की. जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी उसके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था।

अनिल को कई बार गिरफ्तार किया गया था। उसे 205 में गिरफ्तार किया गया था और वह पांच साल तक जेल में रहा, फिर 2020 में रिहा हो गया। उसके खिलाफ 180 मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, अनिल की तीन पत्नियां और सात बच्चे हैं। वह असम में सरकारी ठेकेदार बन गया था और वहां के स्थानीय नेताओं के संपर्क में था। पुलिस ने अनिल चौहान के पास से छह पिस्टल और सात कारतूस बरामद किए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसके गैंग में करीब 30 मेंबर हैं, जो देश के अलग-अलग हिस्सों में कार चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। इसके साथ ही अनिल चौहान कई बार फ्लाइट से कार चोरी करने जाता था। उसका 10 करोड़ का विला भी चर्चा का केंद्र है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: delhi news Natinol news now Delhi Police arrested

More Stories

राष्ट्रीय

शिक्षा और छात्रों के कल्याण के लिए समर्पित भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  स्मृति पाण्डे, खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। 15 अक्टूबर 1931 को भारत के रामेश्वरम में एक सामान्य परिवार में जन्मे भारत के पूर्व राष्ट्रपति, मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की आज जयंती है। आज का दिन उनके सम्मान में विश्व छात्र दिवस के रूप में मनाया जाने लगा है। जनता […]

Read More
राष्ट्रीय

शहीद भगत सिंह जयंती 2024!भारत माता के सच्चे सपूत को शत -शत नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी।  “मुझे तन चाहिए, ना धन चाहिए,  बस अमन से भरा यह वतन चाहिए, जब तक जिंदा रहूं, इस मातृ-भूमि के लिए,  और जब मरूं तो तिरंगा ही कफन चाहिए।” भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलाने के लिए कई वीरों […]

Read More
राष्ट्रीय

आसमान में काले बादलो के साथ ही इन राज्यों में होगी गरज के साथ मूसलाधार बारिश  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में एक बार फिर तापमान में कमी आने से सर्दी का स्तर बढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों की कंपकंपी बंधन शुरू हो गई है। उत्तर भारत के पहाड़ी हिस्सों में लगातार बर्फबारी होने से कुछ जगह हिमस्खलन की घटनाएं […]

Read More