उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 : हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में इस बार भी बेटियों ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

रामनगर। उत्तराखंड बोर्ड की वर्ष 2026 के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में इस बार बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

हाईस्कूल परीक्षा का कुल परिणाम 92.10% रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर है। इसमें बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 96.07% रहा, जबकि बालकों का प्रतिशत 88.03% दर्ज किया गया। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा का कुल परिणाम 85.11% रहा, जिसमें बालिकाओं का पास प्रतिशत 88.09% और बालकों का 81.93% रहा।

हाईस्कूल टॉपर्स में नैनीताल के रामनगर स्थित एमपी हिंदू इंटर कॉलेज के छात्र अक्षत गोपाल ने 500 में से 491 अंक (98.20%) हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। उत्तरकाशी के ईशान कोठारी और नैनीताल के जीआईसी खेरना की छात्रा भूमिका पांडे ने 490 अंक (98%) के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। भूमिका पांडे ने बालिकाओं में टॉप किया। बागेश्वर के योगेश जोशी ने 489 अंक (97.80%) के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।जिलेवार प्रदर्शन में बागेश्वर जनपद 96.98% परिणाम के साथ हाईस्कूल में पहले स्थान पर रहा। परीक्षा में कुल 1,08,983 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 1,00,373 छात्र-छात्राएं सफल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर रक्तदान शिविर : 31 सदस्यों ने किया रक्तदान  

इंटरमीडिएट में बागेश्वर की गीतिका पंत और उधम सिंह नगर की सुशीला मेहंदीरत्ता ने 490 अंक (98%) हासिल कर संयुक्त रूप से टॉप किया। ऋषिकेश के आर्यन ने 489 अंक (97.80%) के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि हरिद्वार की वंशिका ने 485 अंक (97%) के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। इंटर परीक्षा में भी बागेश्वर जिला 94.81% परिणाम के साथ राज्य में पहले स्थान पर रहा। इस परीक्षा में कुल 1,00,452 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें से 85,499 पास हुए। नियमित परीक्षार्थियों का पास प्रतिशत 85.93 % और निजी परीक्षार्थियों का 61.48% रहा।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव

परीक्षा की श्रेणीवार बात करें तो 7.77% छात्रों ने सम्मान सहित सफलता प्राप्त की, 41.32% प्रथम श्रेणी, 34.82% द्वितीय श्रेणी और 0.32% तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।

इस बार परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह व्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से संपन्न हुई। पहली बार आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन की गई, जिससे छात्रों को काफी सुविधा मिली। प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 जनवरी से 15 फरवरी तक और लिखित परीक्षाएं फरवरी के तीसरे सप्ताह से 20 मार्च तक आयोजित की गईं।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 

प्रदेशभर में कुल 1,261 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमें 156 संवेदनशील और 6 अति संवेदनशील केंद्र शामिल थे। टिहरी गढ़वाल में सबसे अधिक 136 और चंपावत में सबसे कम 44 परीक्षा केंद्र बनाए गए।

मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने सफल छात्रों को बधाई दी और असफल छात्रों को निराश न होकर दोबारा प्रयास करने की सलाह दी। छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in या अपने स्कूल के माध्यम से भी देख सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Girls dominate high school and intermediate exams. Uttarakhand Board Exam 2026: Girls proved their mettle in high school and intermediate exams this time too Uttarakhand Board Exam Results uttarakhand news उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का फर्जी प्रवेशपत्र मामला उत्तराखण्ड न्यूज हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में बेटियों का दबदबा

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More