हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेण्डरी स्कूल हल्द्वानी में वर्ल्ड विजन पब्लिकेशन की ओर से तीन दिवसीय पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को मेले का शुभारम्भ विद्यालय की चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट एवं विद्यालय प्रबंधन के सदस्यों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मेले का उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों को ज्ञानवर्धन के लिए पुस्तकों के प्रति आकर्षित करना और पढ़ाई के प्रति उनकी रुचि को बढ़ावा देना है।
तीन दिवसीय पुस्तक मेले में विभिन्न प्रकार की किताबों का संग्रह उपलब्ध है। जिसमें साहित्य, विज्ञान, गणित, कला, इतिहास, और अन्य शैक्षिक विषयों की पुस्तकें शामिल हैं। इस पुस्तक मेले में पहले दिन छात्र-छात्राओं को मेले का भ्रमण कराया गया तथा पुस्तकों के बारे में जानकारी दी गई जिससे छात्रों को अपनी रुचि के अनुसार किताबें चुनने का अवसर मिलेगा। यह पुस्तक मेला छात्रों को न केवल पढ़ने के लिए प्रेरित करेगा, बल्कि उन्हें साहित्य, कला और विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में भी नई जानकारी प्रदान करेगा। इस आयोजन के दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं के अलावा, शिक्षकगण और अभिभावक भी पुस्तक मेले का भ्रमण कर अपनी रुचि के अनुसार पुस्तकें खरीद सकेंगे। स्कूल के प्रबंधक दयासागर बिष्ट ने विजन पब्लिकेशन के प्रयासों की सराहना की और बताया कि मेला शनिवार तक चलेगा अभिभावक अपने बच्चों के साथ आकर बुक्स खरीद सकते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, अकादमिक डायरेक्टर अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या संतोष पांडे, शिक्षकगण आदि मौजूद रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]