एमबी इंटर कॉलेज में आयोजित हुई तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां एमबी इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय (15 से 17 दिसंबर) राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता 2022 का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश तथा विद्यालय के प्रबंधक एवं विशिष्ट अतिथि हेमंत बगड़वाल द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा राज्य के 8 जनपदों से आए हुए 184 प्रतिभागी बास्केटबॉल खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए खेल भावना को आगे बढ़ाने का आवाहन किया। सह संयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य डीके पंत के द्वारा उपस्थित गणमान्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया। 

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो पर एसएसपी नैनीताल की त्वरित कार्यवाही : हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले युवक गिरफ्तार 

जिला खेल समन्वयक संजय वर्मा तथा राहुल पंवार ने बताया कि विभिन्न जनपदों से आए हुए प्रतिभागियों के द्वारा अंडर-14, अंडर-17 तथा अंडर-19 वर्ग में बालक तथा बालिकाएं प्रतिभाग कर रही हैं। आज हुई प्रतियोगिताओं में अंडर-14 बालक वर्ग में नैनीताल ने प्रथम स्थान, देहरादून ने द्वितीय स्थान तथा पौड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 बालिका वर्ग में पौड़ी ने प्रथम स्थान, देहरादून ने द्वितीय स्थान तथा नैनीताल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खेल रैफरी के रूप में तनवीर आलम, हरीश जोशी, विनोद कनारी, राजीव गुप्ता, दीपक थापा, कुलदीप कुमार,मुकुल भट्ट के द्वारा अपना सहयोग प्रदान किया गया। मंच संचालन नवीन पांडे द्वारा किया गया। इस दौरान उत्तराखण्ड बास्केटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष आनंद सिंह खम्पा तथा रॉयल बास्केटबॉल क्लब नैनीताल के हरीश चौधरी के साथ ही अनेकों गणमान्य एवं छात्र मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Basketball competition Haldwani news Three day state level basketball competition organized at MB Inter College Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More