देहरादून में तीन गाड़ियों की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत के साथ छह लोग हुए जख्मी   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। डोईवाला के पास स्थित कुआंवाला में तीन गाड़ियों की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत के साथ 6 लोग जख्मी हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डोईवाला कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कुआंवाला के पास आज सुबह 6 बजे तीन वाहनों की टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत और 6 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से दून अस्पताल रेफर किया गया है।  इस हादसे में एक वाहन में बैठे सात लोगों में से तीन की मौत हो गई है और छह लोग घायल हो गए हैं। कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि यह दुर्घटना बुधवार सुबह हुई है। कुआंवाला जंगल के पास तीन वाहन आपस में भिड़ गए, जिनमें एक वाहन आल्टो 800 (UK07BQ7778) दूसरा वाहन इको (UK13TA1565) और तीसरा इको स्पोर्ट्स (UK06AC 6499) शामिल था। एक गाड़ी में 7 यात्री थे, जिनमें 2 बच्चे, 3 पुरुष और 2 महिलाएं थीं, जो देहरादून से रुद्रप्रयाग जा रहे थे। यह दुर्घटना तब हुई जब एक गाड़ी अपना नियंत्रण खो दिया और दूसरी लाइन में आकर अन्य वाहनों से भिड़ गई। इस हादसे में 30 वर्षीय महिला और उसकी 5 वर्षीय बेटी एवं टैक्सी ड्राइवर की मौत हो गई है। घायलों में रुद्रप्रयाग के 72 वर्षीय बुधीराम और उनकी 70 वर्षीय पत्नी जसवंती देवी शामिल हैं। अन्य गाड़ियों में एक-एक यात्री घायल हो गए हैं। कुल 6 लोगों को घायल अवस्था में 108 एंबुलेंस की सहायता से देहरादून के दून अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड लागू करेगा देश की प्रथम योग नीति – मुख्यमंत्री  

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news dehradun news Three dead and six injured in accident Three dead and six injured in collision between three vehicles in Dehradun Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस ने लक्ज़री वाहन से शराब तस्करी कर रहे दो तस्करों को अवैध अंग्रेजी शराब व बियर के साथ किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    रामनगर। पुलिस ने लक्ज़री वाहन से शराब तस्करी कर रहे दो तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से अवैध अंग्रेजी शराब व बियर केन बरामद किए हैं।     पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद में नशे के तस्करों के विरुद्ध चैकिंग […]

Read More
उत्तराखण्ड

निकाय चुनाव की तैयारियां तेज, आरक्षण की अनंतिम अधिसूचना कल हो सकती है जारी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। नगर निकाय चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। सभी जिलाधिकारी रविवार को नगर निगमों में पार्षद और नगर पालिका और नगर पंचायतों में वार्ड सदस्यों के आरक्षण की अनंतिम अधिसूचना जारी करेंगे। इस पर सात दिन में आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा। […]

Read More
उत्तराखण्ड

“साथी हाथ बढ़ाना” सेवा समिति द्वारा ग्यारह निर्धन कन्याओं का कराया गया सामूहिक विवाह 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। सामाजिक संस्था “साथी हाथ बढ़ाना” सेवा समिति द्वारा गुरुवार (आज) ग्यारह निर्धन कन्याओं का हीरा नगर स्थित उत्थान मंच गोल्ज्यू मन्दिर के प्रांगण में पूरे रिती रिवाज से विवाह सम्पन्न किया गया, जिनमें 11 जोड़े शामिल हुए।      सभी जोड़ों को […]

Read More