नैनीताल मार्ग पर अलग-अलग स्थान पर दो वाहन खाई में गिरने से तीन की मौत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। शनिवार को देर रात दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। यह दोनों हादसे ज्योलीकोट क्षेत्र के पास हुए। जिसमें से जियो कंपनी का वाहन खाई में गिरने से 5 लोगो के घायल होने के साथ ही दो की मौत हो गयी। वही एक अन्य हादसे में वाहन के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बिजली चोरी पर बड़ा छापा : पकड़े गए 108 लोगो के साथ ही एक भाजपा नेत्री का नाम भी चर्चा में

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात जियो कंपनी के कर्मचारी भवाली से हल्द्वानी जा रहे थे। ज्योलीकोट से आगे मोड़ पर उनका वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुची पुलिस टीम ने लगभग दो घंटे के रेस्क्यू के बाद घायलों को बाहर निकाला। घायलों को 108 के माध्यम से सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी पहुंचाया गया। चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार ने जानकारी दी और बताया कि गंभीर रूप से घायल रुद्रपुर के पप्पू कश्यप और ओखलकांडा के चंदन ने दम तोड़ दिया। वही ज्योलीकोट के पास ही एक और हादसे में एक कार 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में बिहार निवासी अनिल साह 49 पुत्र परमेश्वर साह की मौत हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More