दिल्ली से चौखुटिया जा रही कार की अज्ञात डंपर से टक्कर से कार चालक की मौत, महिला सहित तीन घायल 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
रामनगर। दिल्ली से चौखुटिया जा रही कार में अज्ञात डंपर की टक्कर से कार चालक की मौत हो गई, जबकि महिला सहित तीन लोग घायल हो गया। जिसमें दो को रैफर कर दिया है। वहीं मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है।
 
दिल्ली के रहने वाले जगत सिंह (50), उनकी पत्नी सुनीता (49) और साले विक्रम सिंह (32) पुत्र आंनद सिंह के साथ चौखुटिया अल्मोड़ा जा रहे थे। बताया जा रहा है, जगत सिंह ससुर के निधन होने पर गांव जा रहे थे। दिल्ली से वह कार संख्या यूके-11 टीए- 2745 में सवार थे। जिसका चालक सुरेंद्र सिंह (50) निवासी चौखुटिया था। सोमवार रात करीब 9 बजे सभी दिल्ली से चले। मंगलवार सुबह पांच बजे काशीपुर हाईवे पर चिल्किया के समीप पहुंचे, तभी सामने आते डंपर से कार की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में घायल सभी को रामनगर अस्पताल में पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने चालक सुरेंद्र सिंह को मृत घोषित किया। हादसे में घायल सुनीता और विक्रम की हालत गंभीर देख हायर सेंटर रैफर कर दिया है। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर डंपर को हिरासत में ले लिया है।
 
एसएसआई द्वितीय मनोज नयाल ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news ramnagar news the car driver died The car going from Delhi to Chaukhutia collided with an unknown dumper three including a woman were injured uttarakhand news अज्ञात डंपर से टक्कर उत्तराखण्ड न्यूज कार चालक की मौत दिल्ली से चौखुटिया जा रही कार दुर्घटना न्यूज महिला सहित तीन घायल रामनगर न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More