तीन नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े महिला को घर में बंधक बनाकर लूटे करीब 30 लाख रुपये के जेवरात 

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता 

नानकमत्ता । जनपद के नानकमत्ता बाजार में दिनदहाड़े तीन नकाबपोश बदमाशों ने स्वास्थ्य विभाग से रिटायर्ड सुपरवाइजर की पत्नी को घर में बंधक बनाकर करीब 30 लाख रुपये के जेवरात लूट लिए। 

वार्ड नंबर तीन निवासी रहीस अहमद पुत्र भूरे स्वास्थ्य विभाग से सुपरवाइजर पद से रिटायर्ड हैं। उनकी पत्नी शाहिनी भी स्वास्थ्य विभाग से एएनएम से रिटायर्ड हैं। शनिवार शाम करीब चार बजे शाहिनी घर पर अकेली थीं। इस बीच नकाबपोश तीन घर में घुस गए। इनमें एक बदमाश ने शाहिनी को चाकू के बल पर बरामदे से दूसरे कमरे में ले गया। धमकी देते हुए कहा कि तेरा पति चौराहे पर खड़ा है। आलमारी की चाबी दे दो, नहीं तो गोली मार देंगे। उसके बाद दो बदमाशो ने कमरे में आकर उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके दोनों हाथ पीछे से बांध दिए। अलमारी की चाबी लेकर अलमारी में रखे 50 ताेले सोने के जेवरात उठा ले गए। घटना के समय महिला के पति बाजार में किसी काम से गए थे। महिला ने बताया कि उनकी इकलौती पुत्री बाहर पढ़ती है और यह जेवरातu उन्होंने अपनी पुत्री की शादी के लिए जुटाए थे, जो लुटेरे लेकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

सूचना पर आसपास के तमाम लोगो के साथ ही थानाध्यक्ष उमेश कुमार, एसआइ शंकर सिंह बिष्ट मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। क्षेत्र के लोगों ने घटना की जानकारी पूर्व विधायक डॉक्टर प्रेम सिंह राणा को दी। विधायक ने थानाध्यक्ष से वार्ता कर जल्द घटना का पर्दाफाश करने की मांग की।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: looted jewelery worth about Rs 30 lakh nanakmatta news Three masked miscreants held a woman hostage in her house in broad daylight Three masked miscreants held a woman hostage in her house in broad daylight and looted jewelery worth about Rs 30 lakh udham singh nagar news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More