कार के अनियंत्रित होकर नदी में गिरने से महिला सहित तीन लोगो की मौत एक महिला की तलाश जारी 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
बागेश्वर। बागेश्वर के कपकोट विकासखंड से करीब 42 किलोमीटर दूर स्थित तीख क्षेत्र के पास बुधवार शाम एक ऑल्टो कारअनियंत्रित होकर पिंडर नदी में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने तीन शव बरामद कर लिए हैं, जबकि एक महिला की तलाश जारी है। कार में दो महिलाओं समेत चार लोग सवार थे।
 
बागेश्वर आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को एक ऑल्टो कार बदियाकोट से भराड़ी की तरफ जा रही थी। शाम करीब साढ़े पांच बजे अचानक कार अनियंत्रित होकर पिंडर नदी में गिर गई। हादसे में कार में सवार चालक 32 वर्षीय सुंदर सिंह ऐठानी पुत्र गोपाल सिंह निवासी भराड़ी, 30 वर्षीय मुन्ना शाही पुत्र मोहन सिंह, निवासी असों डणू और 30 वर्षीय पूनम पांडे निवासी बागेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने तीनों लोगों के शव बरामद कर लिए हैं, जबकि कार में सवार 33 वर्षीय नीलम रावत निवासी तिमलाबगड़ की खोजबीन जारी है। हादसे की सूचना मिलने के बाद कपकोट थानाध्यक्ष समेत पुलिस दल, एसडीआरएफ की टीम ने तीन शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि एक महिला की तलाश जारी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news bageshwar news car went out of control and fell into the river search for a woman continues three people including a woman died Three people including a woman died after the car went out of control and fell into the river uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More