कार खाई में गिरने से हिमांचल पुलिस के एएसआई सहित तीन लोगो की मौत

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता


देहरादून। हरिपुर कोटी मीनस मोटर मार्ग पर मंगलवार अपरान्ह एक कार टिक्करधार के पास अनियंत्रित होकर करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में गिर गयी। जिससे कार में सवार हिमाचल पुलिस के एएसआई, उनकी पत्नी सहित तीन लोगों की मौत हो गयी। मौके पर पहुंची कालसी पुलिस, एसडीआरएफ ने स्थानीय लोगों की सहायता से रेस्क्यू अभियान चलाकर घायल व मृतकों को सड़क तक पहुंचाया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए उपजिला चिकित्सालय विकासनगर की डॉक्टरगंज स्थित मोर्चरी में रख दिया। आज बुधवार को पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जायेगी। सभी मृतक हिमाचल प्रदेश के हैं।

यह भी पढ़ें 👉  वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को हिमाचल से विकासनगर की ओर आ रही ऑल्टो कार में पति-पत्नी सहित तीन लोग सवार थे। देर शाम हरिपुर कोटी मीनस मोटर मार्ग पर कालसी से करीब 55 किमी दूर टिक्करधार के पास कार अनियंत्रित होकर करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों की सूचना पर कालसी थाना पुलिस व एसडीआरएफ चकराता रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंची। जहां दो लोगों हिमाचल पुलिस में तैनात एएसआई कुलदीप कुमार (55) पुत्र भोपालु राम] निवासी गौरखुवाला शामपुर, जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश व रमन कुमार (40) पुत्र विष्णु निवासी, गौरखुवाला शामपुर जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि एएसआई की पत्नी रेशमा देवी (36) गंभीर रूप से घायल मिली। जिसे 108 सेवा से प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी कालसी भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ कालसी अशोक कुमार ने बताया कि जांच में पाया गया कि कार हिमाचल से विकासनगर की ओर आ रही थी। टिक्करधार के पास कार अनियंत्रित होकर दो सौ मीटर गहरी खाई में गिर गयी। बताया कि कार में तीन लोग सवार थे। बताया कि मृतक कुलदीप कुमार हिमाचल प्रदेश पुलिस में एएसआई के पद पर मंडी में तैनात है। बताया कि मृतक के परिजनों के साथ-साथ हिमाचल पुलिस को भी सूचित किया गया। जिस पर हिमाचल प्रदेश पुलिस के उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। बताया कि तीनों मृतकों के शव उपजिला चकित्सालय विकासनगर की डॉक्टरगंज स्थित मोर्चरी में रख दिए हैं। बुधवार को परिजनों के पहुंचने के बाद पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More