ट्रक-कार और बाइक की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रुद्रपुर। यहां उधम सिंह नगर के गदरपुर थाना क्षेत्र में ट्रक, कार और बाइक की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर किया गया है। जबकि मृतकों की पुलिस पंचनामें की कार्यवाही में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 74 में सड़क का काम चलने के कारण यातायात वन वे किया गया था। जिसके चलते गदरपुर के सरदार नगर में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 74 में ट्रक और कार की आमने-सामने की भिड़ंत तो हो गई। जिसमें बैठे तीन युवकों में से दो की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। इस बीच पीछे से आ रही बाइक भी अनियंत्रित होकर कार से जा टकराई। जिसमें बाइक चालक की मौत हो गई। इस घटना में पीछे बैठा युवक भी घायल हो गया। बताया जा रहा है की बाइक सवार दोनों सगे भाई हैं और दोनों ही हरिद्वार सिडकुल की फैक्ट्री में काम करते हैं और आज त्यौहार मनाने के लिए हरिद्वार से घर पीलीभीत लौट रहे थे। जिसमें बाइक सवार युवक शिवकुमार, निवासी पीलीभीत और कार सवार शिवम निवासी बरेली और कार चालक की मौत हुई है। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त के प्रयास करने के साथ ही पंचनामा भर आगे की कार्यवाही शुरू करते हुए घायलों को उचित उपचार के लिए हल्द्वानी के अस्पताल भेजा है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news car and bike rudrapur news Three people killed two seriously injured in collision between truck US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More