वाहन सहित गुरणि नाला के बहाव में बहे तीन लोग, दो को बचाया सुरक्षित एक की तलाश जारी

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

कोटाबाग। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक नदी-नाले उफान पर हैं, और इसी बीच नैनीताल जिले के कोटाबाग क्षेत्र में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया।

जानकारी के अनुसार रात करीब 11:30 बजे, कोटाबाग-पतालिया मार्ग पर स्थित गुरणि नाला उफान पर था। इसी दौरान एक बोलेरो वाहन, जिसमें तीन लोग सवार थे, नाले को पार करने की कोशिश में तेज बहाव में बह गया। वाहन में सवार तीन लोगों में से दीपु कन्याल और अनिल बिष्ट को स्थानीय लोगों ने तुरंत रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाल लिया, जबकि दीपक रस्तोगी नामक युवक अब तक लापता है।

यह भी पढ़ें 👉  जहां संकल्प है, वहां कुछ भी असंभव नहीं - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और पूरी रात सर्च ऑपरेशन चलाया गया। लेकिन अंधेरा और पानी के तेज बहाव के कारण लापता युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया। आज भी रेस्क्यू अभियान जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: देहरादून का सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

 

पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे ने बताया कि जिस वाहन से हादसा हुआ, वह प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (PMGSY) के तहत लोक निर्माण विभाग, पतलिया के एक कार्यपालन अभियंता (Executive Engineer) का सरकारी वाहन बताया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान किसी भी नदी – नाले को पार करने से बचें। उन्होंने कहा कि चेतावनी बोर्डों और प्रशासनिक निर्देशों के बावजूद लोग जोखिम उठाकर जान को खतरे में डाल रहे हैं, जिससे इस तरह के हादसे हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Gurani Nala Kotabagh News Three people including their vehicle got swept away in the Gurani Nala two were rescued safely and the search for one is on uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एक की तलाश जारी कोटाबाग न्यूज गुरणि नाला दुर्घटना न्यूज दो को बचाया सुरक्षित वाहन सहित बहाव में बहे तीन लोग

More Stories

उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More
उत्तराखण्ड

25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जन मिलन केंद्र का हल्द्वानी विधायक ने किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –          खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी पूजनीय माताजी, स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश के विकास कार्यों एवं जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाते हुए आज अपनी विधायक निधि से स्वीकृत श्री लटूरिया महाराज आश्रम के मंदिर परिसर में ₹25लाख की लागत से […]

Read More
उत्तराखण्ड

स्कूटी रपटने से बारिश के उफनते नाले में बहा 19 वर्षीय युवक जबकि साथी युवक घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  बेरीनाग। बारिश के बीच उफनते बरसाती नाले में स्कूटी रपटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।  जानकारी के अनुसार, सोमेश्वर तहसील के तिलौड़ा और नैनोली गांव निवासी दो युवक किराये की स्कूटी संख्या यूके-01-आईटीए -4789 से दो दिन पहले घूमने […]

Read More