पिथौरागढ़। यहां जाजरदेवल थाना क्षेत्र के कनारी – पाभै मोटर मार्ग पर एक स्कॉर्पियो वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से वाहन में सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ और फायर की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाते हुए शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 7 अक्टूबर को कनारी- पाभै मोटर मार्ग में एक स्कॉर्पियो वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पहाड़ी से नीचे जा गिरा।जिससे वाहन सवार तीन लोगों की जान चली गई। हादसे की सूचना पर जाजरदेवल थानाध्यक्ष प्रकाश पांडे की नेतृत्व में पुलिस, फायर और एसडीआरएफ टीम घटना स्थल के लिए रवाना हुई। जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। वाहन हादसे मे महेंद्र नगरकोटी (उम्र 55 वर्ष), निवासी- मखौलिया गांव, पिथौरागढ़, कैलाश कापड़ी (उम्र 48 वर्ष), निवासी- दौला गांव, पिथौरागढ़, अनिल नगरकोटी (उम्र 34 वर्ष), निवासी- दौला गांव, पिथौरागढ़ शामिल हैं। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही मखौलिया और दौला गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। जाजरदेवल के थानाध्यक्ष प्रकाश पांडेय ने कहा है कि फिलहाल, हादसा किस वजह से हुआ? उसके कारणों का पता नहीं चल पाया है। हादसे की वजह की बारीकी से जांच की जा रही है। मृतक इस मार्ग पर क्यों गए थे और कहां जा रहे थे? इसकी भी जानकारी नहीं मिल पाई है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]