कार्बेट टाइगर रिजर्व में मृत मिला बाघ, विभागीय टीम के साथ पशु चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम कर बिसरा भेजा जांच को 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

कोटद्वार। यहां कार्बेट टाइगर रिजर्व में एक बाघ की मौत हो गई। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। 

कार्बेट टाइगर रिजर्व के डीएफओ नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि गश्ती दल को सोना नदी (मोरघट्टी) रेंज की कालू शहीद पश्चिमी बीट में एक बाघ जमीन पर लेटा नजर आया। काफी देर तक उसकी निगरानी की गई। जब बाघ की कोई हलचल नहीं हुई तो गश्ती दल ने नजदीक जाकर देखा तो वह मरा हुआ था। उनकी ओर से आला अधिकारियों को सूचना दी गई। कार्बेट टाइगर रिजर्व के तीन पशु चिकित्सकों डॉ. दुष्यंत कुमार शर्मा, कोटद्वार के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बीपी गुप्ता एंव डॉ. राजेश कुमार के द्वारा बाघ के शव का पोस्टमार्टम कर बिसरा सुरक्षित रखते हुए  जांच के लिए भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून एवं आईवीआरआई बरेली भेजा जा रहा है। बाघ के सभी अंग सुरक्षित हैं। बाघ के शरीर पर दूसरे बाघ के साथ हुए संघर्ष के निशान मिले हैं। प्रथम दृष्टया मौत की वजह आपसी संघर्ष प्रतीत हो रहा है। मृत बाघ नर है, जिसकी उम्र करीब छह से सात साल है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Corbett tiger riserve news kotdwara news Tiger found dead in Corbett Tiger Reserve Uttrakhand news veterinarians along with departmental team sent post mortem to investigation

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]

Read More
उत्तराखण्ड

अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में उत्तराखंड एसटीएफ ने राजस्थान से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में ठगी की रकम में से करीब 14 लाख […]

Read More