बाघ ने विक्षिप्त व्यक्ति को बनाया निवाला, 15 घंटे बाद हाइवे से सौ मीटर नीचे जंगल में बरामद हुआ आधा खाया शव 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रामनगर। नैनीताल जनपद के रामनगर में कार्बेट टाइगर रिजर्व की सीमा से सटे नेशनल हाइवे धनगढ़ी के समीप बाघ ने एक व्यक्ति का शिकार कर उसे निवाला बना लिया। बाघ शव को जंगल खींच ले गया। जंगल में छानबीन के दौरान 15 घंटे बाद उसका आधा खाया हुआ शव हाइवे से सौ मीटर नीचे जंगल से बरामद हो गया। कपड़े व हुलिये से मृतक विक्षिप्त बताया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार शाम छह बजे लोगों ने हाइवे पर रामनगर के अंतर्गत धनगढ़ी से एक किलोमीटर दूर कपड़े पड़े देखे। उस क्षेत्र में बाघों की सक्रियता होने से बाघ द्वारा हमला किए जाने का अंदेशा वन विभाग ने जताया। इसके बाद कार्बेट के निदेशक धीरज पांडे व रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ कुंदन कुमार के निर्देशन में दोनों विभागों की संयुक्त टीमों ने रात में ही हाइवे के नजदीक छानबीन की। अंधेरा होने की वजह से तलाशी अभियान को रोककर मंगलवार को दोबारा सुबह ही शुरू किया गया। नौ बजे उसका शव रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत कोसी रेंज के जंगल में कोसी नदी के समीप से बरामद हो गया। उसका एक पैर बाघ ने खा लिया था। मृतक विक्षिप्त है। वनाधिकारियों का कहना है कि सोमवार शाम को विक्षिप्त व्यक्ति मोहान वन चौकी पर घूम रहा था। उसे कुछ लोगों ने वापस लौटा दिया था। लेकिन जंगल के नजदीक चले जाने पर उसे बाघ ने अपना निवाला बना लिया। इससे पहले भी बाघ सड़क पर घूम रहे विक्षिप्तों को अपना शिकार बना चुका है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: after 15 hours a half-eaten dead body was found in the forest 100 meters below the highway ramnagar news Tiger made a deranged person a morsel Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More