60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत फ्री भ्रमण करायेगा पर्यटन विभाग  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल।  जनपद के 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत भ्रमण कराया जायेगा। जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेन्द्र पांडे ने बताया कि जनपद नैनीताल के अन्तर्गत उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद् द्वारा राज्य के वरिष्ठ नागरिकों (60 वर्ष से अधिक आयु) के लिए वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 में दीनदयाल मातृ- पितृ तीर्थाटन योजना के अन्तर्गत निम्न रूट स्थलों के अनुसार यात्रा करायी जानी प्रस्तावित है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

उन्होंने बताया कि यात्रा नैनीताल से गैराड, गोलू, बागेश्वर बैजनाथ, गंगोलीहाट, जागेश्वर होते हुए वापस नैनीताल तथा नैनीताल से कालेश्वर बद्रीनाथ, कर्णप्रयाग होते हुए वापस नैनीताल एवं नैनीताल से ऋषिकेश, उत्तरकाशी ,ऋषिकेश होते हुए नैनीताल एव नैनीताल से गैराड़ गोलू, बागेश्वर, कालीमठ, कौसानी होते वापस नैनीताल में यात्रा सम्पन्न होगी। श्री पांडे ने कहा दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना यात्रा हेतु इच्छुक 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक अपना नाम,उम्र, ग्राम, पो0ओ0,तहसील, मेडिकल फिटनेस, आधार कार्ड, आयु सम्बन्धित प्रमाण पत्र,राशनकार्ड, पहचान पत्र, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, स्थाई निवास प्रमाण पत्र के साथ ही प्रथम बार यात्रा एवं आयकर देय सीमा के अंतर्गत नहीं आता है आदि निम्न दस्तावेजो की स्वप्रमाणित छायाप्रतियां प्रारूप के साथ उपरोक्त यात्रा स्थलों में किसी एक को अंकित करते हुए अपना आवेदन पत्र जिला पर्यटन विकास अधिकारी कार्यालय नैनीताल मे स्वयं अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से कार्यालय को उपलब्ध करा सकते है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: nainital news Tourism Department will provide free tours to people above 60 years of age under Deendayal Matri-Pitru Tirthatan Yojana Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More