निर्वाचन-2022 हेतु हल्द्वानी के लिए नैनीताल पुलिस द्वारा जारी ट्रैफिक प्लान

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता


हल्द्वानी। 13 फरवरी से 15 फरवरी तक विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 हेतु हल्द्वानी के लिए ट्रैफिक प्लान हेतु निम्न तरह रहेगी ब्यवस्था
1- नैनीताल एवं भीमताल विधानसभा की पोलिंग पार्टियों के वाहनों हेतु पार्किंग- एमबी इन्टर कॉलेज मैदान में पार्क होंगे।

रूट-एमबी इन्टर कॉलेज मैदान से सरस्वती रेस्टोरेंट, महारानी होटल तिराहा से नैनीताल रोड से नारीमन तिराहा काठगोदाम से अपने गन्तव्य को जायेंगे।

2- रामनगर विधानसभा की पोलिंग पार्टियों के वाहनों हेतु पार्किंग- महिला डिग्री कॉलेज, नवाबी रोड के एक तरफ नवाबी रोड तिराहा, कालाढूंगी रोड की ओर मुॅह करके पार्क होंगे।

रूट- नवाबी रोड से कालाढूंगी रोड होते हुए गन्तव्य को जायेंगे।

3- कालाढूंगी विधानसभा की पोलिंग पार्टियों के वाहनों हेतु पार्किंग- डिग्री कॉलेज गेट से देवाशीष होटल तक नैनीताल रोड में मुख्य मार्ग के एक तरफ काठगोदाम की ओर मुॅह करके पार्क होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  आरटीओ दफ्तर में गोलीकांड : हथियार लाकर फायर करने वाला अधिकारी निलंबित

रूट- हाईडिल तिराहे से पनचक्की से चम्बलपुल से लालडॉट, कालाढूंगी रोड होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे।

4- हल्द्वानी विधानसभा की पोलिंग पार्टियों के वाहनों हेतु पार्किंग- नैनीताल रोड में डिग्री कॉलेज तिराहे से तिकोनिया तक तिकोनिया की ओर मुॅह करके पार्क होंगे।

रूट- तिकोनिया चौराहे से अपने गन्तव्य को जायेंगे।

5- लालकुऑ विधानसभा की पोलिंग पार्टियों के वाहनों हेतु पार्किंग- परख इमेंजिंग के सामने खाली प्लाट तथा ठण्डी सड़क पर तिकोनिया की ओर मुॅह करके पार्क होंगे।

रूट- तिकोनिया से अपने गन्तव्य को जायेंगे।निर्वाचन ड्यूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारी गणों के वाहनों की पार्किंग-चौपहिया वाहनों हेतु खालसा इण्टर कॉलेज तथा वीर शिवा स्कूल में पार्किंग व्यवस्था रहेगी एवं दोपहिया वाहनों हेतु क्वीन्स मैरी स्कूल में पार्किंग व्यवस्था रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरा हृदयेश की विकास परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प, ‘हृदयेश सभागार’ जनता को समर्पित 


वन-वे व्यवस्था

1- डिग्री कॉलेज तिराहा से कुल्यापुरा चौराहा से एमबी इन्टर कॉलेज की ओर आगमन।

2- एमबी इन्टर कॉलेज से सरस्वती रेस्टोरेंट तिराहा से महारानी होटल तिराहा की ओर निकासी।

3- महारानी होटल तिराहा से सरस्वती रेस्टोरेंट की ओर एवं कुल्यालपुरा चौराहा से डिग्री कॉलेज की ओर समस्त वाहनों हेतु प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा।
साधारण वाहनों हेतु नो पार्किंग जोन

कोई भी निजी वाहन तिकोनिया चौराहा से देवाशीष होटल तक नैनीताल रोड मुख्य मार्ग में पार्क नहीं करेंगे। सफेद पट्टी के किनारे भी पोलिंग पार्टी के वाहनों के अतिरिक्त काई भी सामान्य वाहन पार्क नहीं होंगे।डायवर्जन

1- काठगोदाम से हल्द्वानी की तरफ आने वाले वाहनों को कॉलटैक्स/हाईडिल तिराहे से पनचक्की की ओर डायवर्ट किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  2027 चुनाव से पहले हल्द्वानी में BJP का महामंथन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन संभालेंगे कमान 

2- भारी वाहन नारीमन से गौलापार, तीनपानी गौला बाईपास रोड की ओर व कॉलटैक्स से पनचक्की तिराहे की ओर डायवर्ट किये जायेंगे।

3- रामपुर रोड से आने वाले वाहन शीतल होटल से बरेली रोड तीनपानी से डायवर्ट कर काठगोदाम को जायेंगे।

4- बरेली रोड के वाहन तीनपानी से गौला बाईपास होते हुए काठगोदाम को जायेंगे।प्रतिबन्धित क्षेत्र-दोनहरिया तिराहे से कुल्यालपुरा चौराहे तक सामान्य वाहनों के आवागमन के लिए प्रतिबन्धित क्षेत्र रहेगा।

नो इन्ट्री-

सामान्य वाहनों हेतु नवाबी रोड तिराहे से कुल्यालपुरा चौराहे की ओर, पानी की टंकी से कुल्यापुरा चौराहे की ओर, दोनहरिया तिराहे से कुल्यालपुरा चौराहे की ओर एवं तिकोनिया चौराहा से कुल्यालपुरा चौराहा की ओर नो इन्ट्री रहेगी। उक्त ब्यवस्था 13 फरवरी से प्रभावित होकर 15 फरवरी तक रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

कथित आपत्तिजनक बयान पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला, आकांक्षा नेगी की गिरफ्तारी की मांग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में एक कथित बयान को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। कांग्रेस से जुड़ी महिला नेता पर पंजाबी समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है। बयान सामने आने के बाद भाजपा नेता कुंवर जपेंद्र सिंह ने मोर्चा खोलते हुए कांग्रेस की महिला […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 चुनाव से पहले हल्द्वानी में BJP का महामंथन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन संभालेंगे कमान 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच हल्द्वानी, भाजपा के बड़े संगठनात्मक मंथन का केंद्र बनने जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 9 और 10 सितंबर को होने वाले […]

Read More
उत्तराखण्ड

शुद्धिकरण विवाद बना चुनावी मुद्दा, 7 सितंबर को सीएम आवास कूच करेगी कांग्रेस

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। हल्द्वानी में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद कार्यक्रम स्थल पर शुद्धिकरण मामले को कांग्रेस ने अब आगामी चुनाव हेतु खास मुद्दा बनाते हुए सात सितंबर को सीएम आवास कूच करने की तैयारी कर रही है। इस रैली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल […]

Read More