उत्तराखण्ड शिक्षा विभाग में चार जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों समेत 21 अफसरों का तबादले  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए चार जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों समेत 21 अफसरों का तबादला कर दिया। कुछ समय पहले ही देहरादून से हटाकर बेसिक शिक्षा निदेशालय भेजे गए राजेंद्र सिंह रावत को एक बार फिर से देहरादून का डीईओ-बेसिक बनाया गया है। अपर निदेशक एसपी खाली को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय से हटाते हुए इसी पर पद बेसिक शिक्षा निदेशालय भेजा गया है। कुछ समय पहले ही शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियेां के रिक्त पदों पर जल्द तैनाती के निर्देश दिए थे। सोमवार शाम अपर सचिव दीप्ति सिंह ने तबादला आदेश किए। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

सभी अफसरों को तीन दिन में ज्वाइन करने के आदेश दिए गए हैं। गौचर डायट के प्राचार्य अशोक जुकारिया को सीईओ पिथौरागढ, पिथौरागढ़ृ के प्रभारी सीईओ जितेंद्र सक्सैना को समान पद पर चंपावत, देहरादून के डीईओ-माध्यमिक केके गुप्ता को हरिद्वार का प्रभारी सीईओ बनाया गया है। टिहरी डायट के प्राचार्य चित्रानंद काला को उत्तरकाशी का सीईओ बनाया गया है। बागेश्वर के डीईओ-बेसिक पदमेंद्र सकलानी को इसी पद पर उत्तरकाशी, दून के डीईओ-बेसिक सुदर्शन सिंह बिष्ट को दून में ही डीईओ माध्यमिक, उपनिदेशक नागेंद्र बत्र्वाल को रुद्रप्रयाग का प्रभारी डीईओ-बेसिक, एससीईआरटी में उपनिदेशक डॉ. शिवपूजन सिंह को पौड़ी का डीईओ-बेसिक, पिथौरागढ़ डायट के प्रभारी प्राचार्य दिनेश चंद्र सती को पिथौरागढ़ का डीईओ-बेसिक बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   

बेसिक शिक्षा निदेशालय में प्रभारी उपनिदेशक राजेंद्र प्रसाद डंडरियाल का टिहरी डायट का प्रभारी प्राचार्य, यूएसनगर डायट के प्रभारी प्राचार्य धर्म सिंह को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में उपनिदेशक पद पर लाया गया है। अल्मोड़ा में भैसियाछाना के बीईओ चंदन सिंह बिष्ट को चंपावत का प्रभारी डीईओ-बेसिक, नैनीताल के औखलकांडा के बीईओ राजवीर सिंह सविता को बागेश्वर का डीईओ-बेसिक, पिथौरागढ़ में कनालीछीना के बीईओ हरक राम कोहली को डीडीहाट डायट का प्रभारी प्राचार्य, चमोली में थराली के बीईओ अतुल सेमवाल को चमोली का डीईओ-बेसिक, यूएसनगर में बाजपुर के बीईओ हवलदार प्रसाद को पिथौरागढ़ का प्रभारी डीईओ-बेसिक बनाया गया है। विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर में अटैच गोपाल स्वरूप भारद्वाज को अटैचमेँट खत्म करते हुए नैनीताल डीईओ-माध्यमिक, बेसिक शिक्षा निदेशालय से अटैच नंदा चंद्रा को रूद्रप्रयाग में जखोली का उप शिक्षा अधिकारी  और मुदिता पंत को अटैचमेंट खत्म करते हुए हरिद्वार में बहादराबद का उप शिक्षा अधिकारी बनाकर भेजा गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More