श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, 6 की मौत दर्जनों घायल  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

किच्छा। उधमसिंह नगर के जिले के किच्छा पुलभट्टा थाना अंतर्गत सिरसा चौकी के निकट श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रहे कंटेनर ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि दर्जनों श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपी उत्तराखंड का सीमावर्ती क्षेत्र होने के चलते उत्तराखंड तथा यूपी की पुलिस तथा बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल उत्तर प्रदेश का बहेड़ी कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर के शक्तिफार्म क्षेत्र से सैकड़ों श्रद्धालु ग्राम उत्तम नगर स्थित बाबा बुड्ढा साहिब गुरुद्वारे में प्रत्येक रविवार को आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे थे। बाबा बुड्ढा साहिब गुरुद्वारे में प्रत्येक रविवार को विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। बताया जा रहा है कि बहेड़ी कोतवाली अंतर्गत सिरसा चौकी के निकट पीछे से आ रहे कैंटर ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क के बीच पलट गई और काफी दूर तक घसीसती चली गई। अचानक हुई घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ट्रैक्टर ट्रॉली पर बच्चे, बुजुर्ग, महिलाओ सहित करीब 80 लोग सवार थे। घटना की सूचना पर ग्रामीणों का जमावड़ा मौके पर लग गया। इधर श्रद्धालुओं के साथ हुई घटना की जानकारी जब गुरुद्वारा कमेटी के पास पहुंची तो गुरुद्वारा कमेटी के दर्जनों सेवादार अपने अपने वाहन लेकर मौके पर पहुंच गए। श्रद्धालुओं ने निजी वाहनों से घायलों को उपचार के लिए बहेड़ी तथा किच्छा अस्पताल में भर्ती कराया। घटना में 6 लोगों की मौत हुई है करीब 2 दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। अभी तक इस घटना में मरने वालों की संख्या का सही आंकलन नहीं हो पाया है। घटना की सूचना पर बरेली जिले के बहेड़ी कोतवाली, सितारगंज , शक्ति फार्म , पुलभट्टा , किच्छा सहित आसपास क्षेत्र की भारी पुलिस फोर्स तथा तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बड़ी घटना होने के बावजूद मात्र एक एंबुलेंस के मौके पर पहुंचने से स्थानीय लोगों में खासी नाराजगी देखने को मिली।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 6 killed Accident news dozens injured Kichcha news Truck collided with a tractor-trolley full of devotees US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More