अनियंत्रित होकर ट्रक के खाई में गिरने से ट्रक चालक की हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। यहां हरिपुर-क्वानू-मीनास मोटर मार्ग पर सड़क का पुश्ता बैठने से सरकारी राशन से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया।  इस दौरान ट्रक के नीचे दबने से अल्मोड़ा निवासी चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। राजस्व पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला अस्पताल विकासनगर भेज दिया है। 

यह भी पढ़ें 👉  पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह विकासनगर स्थित एफसीआई के गोदाम से सरकारी राशन लेकर एक ट्रक त्यूणी जा रहा था। इस दौरान मेलीथ क्वानू के पास ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। ट्रक के पलटने के दौरान चालक छिटककर बाहर गिरा और ट्रक के नीचे आ गया। ट्रक के नीचे दबने से चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने ट्रक चालक के शव को 300 मीटर गहरी खाई से बाहर निकाला। राजस्व उप निरीक्षक आईडी शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान अल्मोड़ा जिले के जैती गांव निवासी त्रिलोक सिंह उम्र 40 वर्ष पुत्र देव सिंह के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों को सूचना भेज दी गई है। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Truck driver died after his truck went out of control and fell into a ditch Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार (आज) शाम हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित तिरंगा पार्क में कांग्रेसजनों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर आयोजित इस […]

Read More
उत्तराखण्ड

चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    चित्रकूट आश्रम स्थित माँ जगदम्बा के पूजन दर्शनार्थ उमड़ा अपार जन सैलाब    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरिकृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत श्री श्री 1008 श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में विशाल समुदाय को संबोधित करते […]

Read More