गृह मंत्री का पुत्र बनकर विधायक से फोन पर पांच लाख रुपये मांगने की कोशिश, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हरिद्वार। हरिद्वार के रानीपुर विधायक आदेश चौहान को गृह मंत्री अमित शाह का पुत्र बनकर फोन पर पांच लाख रुपये मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
पुलिस के अनुसार विधायक आदेश चौहान के पीआरओ रोमिश कुमार ने तहरीर देकर बताया कि विधायक के नंबर पर अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुत्र जय शाह बताते हुए राजनीतिक विषयों पर चर्चा की। इसके बाद कहा दिल्ली व मणिपुर में व्यस्तता के कारण पापा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पुत्र हरीश नड्डा को उत्तराखंड से संबंधित विषयों पर निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया है। उन्होंने पार्टी फंड में सहयोग की अपेक्षा की है। फंड की व्यवस्था कर शाम तक दिल्ली आ जाएं, वहां गृह मंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलाएंगे। उसने विधायक को दूसरा नंबर देकर उसे सेकेट्री का नंबर बताया। अगले दिन विधायक ने किसी माध्यम से हरीश नड्डा से संपर्क किया तो पता चला कि उन्हें धोखाधड़ी का शिकार बनाने की कोशिश की गई। दोबारा कॉल आने पर विधायक ने उसका खुलासा होने की बात कही तो उसने धमकी दी कि पांच लाख दे दें, वरना वह अपनी टीम से सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार करवाएगा। थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: case registered haridwar news police registered a case and started investigation Trying to extort Rs 5 lakh from MLA over phone by posing as Home Minister's son uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More