पावर बैंक ऐप मामले में तमिलनाडु से दो आरोपी एसटीएफ की गिरफ्त में

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ और साइबर क्राइम पुलिस ने पावर बैंक ऐप के जरिए 350 करोड़ रुपये के अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड मामले में राष्ट्रीय स्तर पर धरपकड़ करते हुए तमिलनाडु के सालेम और इरोड जिले से बुधवार रात दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इस दौरान कई डिजिटल सबूत हाथ लगे हैं। जिसमें ये दोनों आरोपियों द्वारा क्रिप्टो करंसी के माध्यम से करोड़ों रुपये बाहर देश में बैठे साइबर ठगों को भेजा गया है।

यह भी पढ़े

https://khabarsachhai.com/2021/07/29/resignation-of-4-members-of-gurdwara-committee-on-dance-of-girl-students-stopping-gurbani-on-cms-visit/

पिछले दिनों उत्तराखंड एसटीएफ ने देशभर से लगभग साढ़े तीन सौ करोड़ रुपये से अधिक के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पावर बैंक ऐप के माध्यम से साइबर फ्रॉड मामले का खुलासा किया था। जिसमें इंटरनेशनल गिरोह के संबंध में चीन और हांगकांग से लेकर भारत के कई राज्यों में चलने वाले नेटवर्क के बारे में जानकारी सामने आई थी। जिसके बाद ही एसटीएफ एवं साइबर क्राइम पुलिस ने दिल्ली, कर्नाटक और अब तमिलनाडु जैसे राज्यों में छापेमारी कर अपराधियों की धरपकड़ शुरू की। टीम ने तमिलनाडु बैनिंग ऑफ अनरेगुलेटेड मनी एक्ट के तहत गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों गोकुल्वेन्दन और मुरुगानंदम को स्थानीय कोर्ट में पेश किया। कोर्ट द्वारा चार दिन की ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए देहरादून लाया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें 👉  घने बादलों में फंसा हेलीकॉप्टर : 15 मिनट तक अटकी रहीं सांसें, पायलट की सूझबूझ से राज्य मंत्री समेत सभी सुरक्षित

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

बताते चले कि गूगल प्ले स्टोर पर पावर बैंक ऐप पर 15 दिन में पैसे दोगुने करने का ऑफर दिया जा रहा था जिसमें लालच में आकर लोगों ने पावर बैंक ऐप के जरिए पैसा लगाया। शुरुआत में इसने कुछ लोगों को पैसा डबल करके दिया तो और भी लोग झांसे में आते गए। जिसके बाद लगभग 350 करोड़ से अधिक की रकम जमा होते ही पावर बैंक ऐप के कर्ता-धर्ता रफूचक्कर हो गए। राज्य के बाद देश के अलग- अलग राज्यों की पुलिस ने भी इसपर कार्रवाई करते हुए अभी तक करीब 238 मुकदमें पावर बैंक ऐप फ्रॉड में हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

विज्ञापन

वैवाहिक विज्ञापन

उच्च कुलीन कुमाऊँनी ब्राह्मण 28/5’8″/ MBA, प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी में प्रबन्धक, गौरवर्ण, पिता राजकीय सेवारत हेतु सुन्दर, सुशील वधू चाहिए. संपर्क करें. 09415561545, 09990574615

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More