गुलदार की खाल सहित दो अभियुक्त एसटीएफ की गिरफ्त में

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह के नेतृत्व में एसटीएफ व कोतवाली भवाली की एक संयुक्त टीम ने वन्य जीव अंगो की तस्करी के मामले में दो वन्य जीव तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है पकड़े गए आरोपी अनिल कुमार जोशी व विनोद कुमार आर्या को मुखबिर की सूचना पर भवाली थाना क्षेत्रार्न्तगत सेनोटोरियम के पास से गिरफ्तार किया गया पुलिस टीम ने उनके कब्जे से एक लैपर्ड (गुलदार) की खाल व 03 लेपर्ड दाँत बरामद करते हुए अभियुक्तों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के अन्तर्गत धारा 9, 39, 49बी, 50, 51 मामला दर्ज किया गया है।

एसटीएफ द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार बरामद खाल की लम्बाई करीब 7 फीट व चौढ़ाई करीब 4 फीट है। क्योंकि लेपर्ड शेड्यूल 1 सूची का जानवर है अभियुक्तगणों के विरूद्व थाना भवाली में वन्य जीव जन्तु संरक्षण अधिनियम की सम्बन्धित धाराओं का अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त अनिल कुमार जोशी पुत्र जगदीश चन्द्र जोशी, निवासी ग्राम श्याम खेत, थाना भवाली, जिला नैनीताल, उम्र 40 वर्ष।विनोद कुमार आर्या पुत्र चनीराम, निवासी कालीपुर, गौलापार, हल्द्वानी, जिला नैनीताल उम्र 31वर्ष ने बताया कि वह यह लैपर्ड की खाल भवाली वन प्रभाग से लेकर आया है, जो करीब एक वर्ष पुरानी है तथा जिसको जंगल में फन्दा लगाकर गले में किसी धारदार हथियार से मारा गया है। वह पहले भी कई बार अवैध वन्य जीव अंगो की तस्करी पहाड़ो से उत्तर प्रदेश व दिल्ली आदि राज्यों में कर चुके है। दोनों इस लैपर्ड की खाल को उत्तराखण्ड में किस-किस से प्राप्त करते है तथा उत्तर प्रदेश में किस-किस को सप्लाई करते है इस सम्बन्ध में पूछताछ जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

एसएसपी एसटीएफ द्वारा बताया गया कि कुमाऊँ के जंगलों में वन्य जीव जन्तुओं के शिकार करने की काफी समय से जानकारी मिल रही थी। जिस पर सीओ एसटीएफ कुमाऊँ परिक्षेत्र को निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में आज टीम द्वारा एक लैपर्ड (गुलदार) की खाल व 03 दांत एवं आल्टो कार संख्या युके04 एन 7620 टीम द्वारा बरामद किए गए है तथा दो शातिर वन्य जीव तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इनसे पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां एसटीएफ के हाथ लगी है। जिन पर आगे कार्यवाही की जायेगी। इससे पूर्व इस वर्ष 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 10 फरवरी 2021 को खटीमा क्षेत्र में एक लैपर्ड (गुलदार) की खाल तथा 01 मार्च 2021 को बेरीनाग क्षेत्र में 06 लैपर्ड (गुलदार) की खाल व नाखून बरामद किये गये है।

यह भी पढ़ें 👉  आंतरिक स्वतंत्रता और ब्रह्मज्ञान के संदेश संग मुक्ति पर्व का भव्य आयोजन  

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1


अभियुक्तों की गिरफ्तारी में एसटीएफ कुमाँयू युनिट, पन्तनगर टीम के उप निरीक्षक केजी मठपाल, उप निरीक्षक बृजभूषण गुरूरानी, हे.का. (प्रो.) प्रकाश चन्द्र भगत, कॉन्स्टेबल प्रमोद रौतेला, मनमोहन सिंह, महेन्द्र गिरी, किशोर कुमार,  रियाज अख्तर, गुरवन्त सिंह. नवीन कुमार, थाना भवाली एसएसआई प्रकाश सिंह मेहरा, कॉन्स्टेबल अजय कुमार, शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कड़ी सुरक्षा और जगह-जगह चेकिंग के बीच एक्टिवा सवार बदमाश ने बुजुर्ग महिला के गले से झपटी चैन 

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम “प्रारंभ 2026” का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      देहरादून। वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून में आज नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम “प्रारंभ 2026” का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में प्रौद्योगिकी संकाय, प्रबंधन संकाय, फार्मेसी संकाय एवं महिला प्रौद्योगिकी संस्थान के  नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।    कार्यक्रम का […]

Read More
उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]

Read More
उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार […]

Read More