हरिद्वार। यहां रुड़की में मंगलवार शाम सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के नगला इमरती में कोर विश्वविद्यालय से आगे दो बाइक सवारों को एक बस ने कुचल दिया। इतना ही नहीं बस 40 मीटर तक दोनों को घसीटते हुए ले गई। इससे एक किशोर समेत दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि जब हादसा हुआ तो वह बस के पीछे ही चल रहे थे। हादसा होता देख उन्होंने बस रुकवाई, और दोनों को सिविलअस्पताल भिजवाया। लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी। डॉक्टरों ने शवों को मार्चरी में रखवा दिया है। मृतकों की पहचान मन्नान (19) और शादाब (17) निवासी गढ़ी संघीपुर, लक्सर के रूप में हुई है। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि बस के नीचे आने से करीब 40 मीटर तक दोनों घिसटते हुए गए।पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच उत्तराखंड रोडवेज परिवहन की बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रुड़की। हरिद्वार के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात बहनों के बर्ताव से नाखुश एक युवक ने अपनी दो शादीशुदा बहनों और जीजा को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, जीजा गंभीर रूप से घायल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। नैनीताल के थाना खनस्यूं पुलिस ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त ने बताया कि उसने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की पिटाई की, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बीते […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रुद्रपुर। यहां सोमवार को एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर बुलाई गईं बैठक में भाजपा विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच तीखी नोकझोंक मामले में देर रात पूर्व विधायक ठुकराल के खिलाफ पंतनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।प्रशासन के मुताबिक […]