हरिद्वार। हरिद्वार के भगवानपुर थाना क्षेत्र के चुड़ियाला गांव के पास एक भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा एक तेज रफ्तार लोडर वाहन से हुआ। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया और
दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जानकारी के अनुसार, आरिफ उर्फ मोटा (21 वर्ष),उसके चचेरे भाई शाहनवाज (22 वर्ष), और शाहरूख निवासी बिनारसी गांव, स्कूटी पर सवार होकर भगवानपुर की ओर आ रहे थे। जैसे ही वे चुड़ियाला गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रहे तेज रफ्तार छोटा हाथी लोडर वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में आरिफ उर्फ मोटा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शाहनवाज और शाहरूख गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को 108 एंबुलेंस केमाध्यम से रुड़की के सिविल अस्पताल भेजा। अस्पताल में शाहनवाज को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि शाहरूख का उपचार जारी है। भगवानपुर थानाध्यक्ष सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और एक युवक गंभीर रूप से घायल है।
पुलिस फरार लोडर चालक की तलाश कर रही है और तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]