पंचायत संबंधी कानूनों की जानकारी के साथ दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता


मुनस्यारी। पंचायती राज विभाग उत्तराखंड द्वारा आयोजित प्रशिक्षण में आज पंचायतो के अभिमुखीकरण की विकेन्द्रीकरण पर जोर देते हुए पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायत संबंधी कानूनों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के अंतिम दिवस प्रतिनिधियो  को प्रमाण पत्र तथा आवश्यक दस्तावेज दिए गए। 

बताते चलें कि मुनस्यारी विकासखंड के न्याय पंचायत मदकोट के पंचायत प्रतिनिधियों को राजकीय इंटर कॉलेज मदकोट के सभागार में 2 दिनों से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी के क्रम में आज ग्राम पंचायत विकास अधिकारी प्रेम सिंह रावत ने पंचायत प्रतिनिधियों को विभागीय जानकारी देते हुए बताया कि सरकारी योजनाओं का अध्ययन करने के बाद पंचायत जनप्रतिनिधी पात्र लाभार्थियों को इन योजनाओं का लाभ दिला सकते हैं। सोसाइटी फार एक्शन इन हिमालय संस्था की प्रशिक्षिका रेखा रानी ने पंचायतों के भीतर ठोस अपशिष्ट के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि ग्राम स्तर पर जागरूकता अभियान चलाकर पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा ग्रामीणों को इस अभियान से जोड़ सकते हैं। प्रशिक्षिका सुश्री कला नगन्याल ने सूचना अधिकार सहित कुछ महत्वपूर्ण विषयों के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षिका सुमन वर्मा ने पंचायतों के अधिकार विषय पर बताते हुए पंचायत प्रतिनिधियों को तीन महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी। मौके पर पंचायत प्रतिनिधियों, आशा तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपने कार्य क्षेत्र में आ रही परेशानियों से संबंधित जानकारियों को सदन के सम्मुख रखा। 

यह भी पढ़ें 👉  घने बादलों में फंसा हेलीकॉप्टर : 15 मिनट तक अटकी रहीं सांसें, पायलट की सूझबूझ से राज्य मंत्री समेत सभी सुरक्षित

प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन के दौरान शामिल प्रतिनिधियों को पंचायती राज विभाग द्वारा प्रशिक्षण से संबंधित किताबें एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: munsyari news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More