हरिद्वार कांवड़ लेने आ रहे दो श्रद्धालुओं की बाइक फिसलने से हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
हरिद्वार। हरिद्वार में कांवड़ लेने आ रहे दो श्रद्धालुओं की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा चंडीपुल के पास हुआ। दोनों श्रद्धालु बाइक पर सवार होकर हरिद्वार कांवड़ लेने आ रहे थे, तभी सड़क पर अचानक हुए हादसे में दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। माना जा रहा है कि हादसा बाइक फिसलने के कारण हुआ है, हालांकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से जानकारी जुटाना का प्रयास कर रही है कि हादसा कैसे हुआ। 
 
रोड़ीबेल वाला चौकी प्रभारी चरण सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान 26 वर्षीय सुरेश पुत्र भगवान स्वरूप निवासी शाहाबाद, थाना बबराला, जिला संभल और 30 वर्षीय अरविंद पुत्र सोमपाल निवासी चकरपुर, थाना केला देवी, जिला संभल (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। दोनों एक ही बाइक से यात्रा कर रहे थे। प्रशासन और
पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेजा गया है। सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने बताया कि हादसे के समय कांवड़ियों ने हेलमेट नहीं पहना था। बाइक में फिसलने के निशान भी मिले हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news haridwar news Two devotees coming to Haridwar to take Kanwar died after their bike slipped uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज दुर्घटना न्यूज बाइक फिसलने से हुई मौत हरिद्वार कांवड़ लेने आ रहे दो श्रद्धालु हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More