ज्वेलर्स पर फायरिंग के आरोपी दो बदमाशो को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार, दो आरोपी हुए फरार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

उधम सिंह नगर। हल्द्वानी में कुमाऊं ज्वेलर्स के मालिक के बेटे पर फायरिंग की घटना के दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ किच्छा के बरी गांव में हुई। इस दौरान बदमाश भागकर गन्ने के खेत में जा छिपे, जहां मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लग गई। उसे पकड़कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक अन्य बदमाश को गन्ने के खेत से ही पुलिस ने पकड़ा है। जबकि दो फरार हो गए। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे सितारगंज के अस्पताल में पुलिस कस्टडी में भर्ती कराया गया है। बदमाश की पहचान 26 वर्षीय गुरदीप सिंह पुत्र दलजीत सिंह निवासी बेरिया दौलत बाजपुर के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

सभी बदमाश नेपाल भागने की फिराक में थे। मगर पुलिस ने उनके मंसूबे फेल कर दिए। डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि पुलिस फायरिंग करने वाले बदमाशों की तलाश कर रही थी कि गुरुवार शाम को सूचना मिली कि बदमाश नेपाल भागने की फिराक में है। इसके लिए बरा में एकत्र हो रहे हैं। इस पर पुलिस ने तलाश शुरू की तो पुलभट्टा थाने की टीम को कुछ संदिग्ध एक ढाबे पर खाना खाते मिले। पुलिस को देखकर सभी भागने लगे और गन्ने के खेत में जा छिपे। पुलिस ने एक बदमाश के साथ बाइक भी बरामद कर ली। बदमाशों की घेराबंदी की सूचना पर एसएसपी डाॅ. मंजूनाथ टीसी के साथ ही डीआईजी कुमाऊं डॉ. नीलेश आनंद भरणे भी मौके पर पहुंच गए। नैनीताल पुलिस के साथ ही भारी संख्या में सितारगंज सर्किल की पुलिस टीम ग्राम बरी पहुंच गई। डीआईजी भरणे व एसएसपी डा. मंजूनाथ ने बरा चौकी में डेरा डाल दिया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि पुलिस को हल्द्वानी से जुड़े एक मामले के संधीगतों की सूचना मिली थी। जिसके बाद चेकिंग में बरा के पास 4-5 संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस ने चेतावनी देते हुए सरेंडर करने को कहा। बावजूद इसके उन्होंने दूसरी राउंड फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। एसपी सिटी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान अन्य बदमाश बरेली और पीलीभीत की तरफ भाग गए। घायल बदमाश को सितारगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत में सुधार होने पर डॉक्टर ने उसे रुद्रपुर अस्पताल के लिए भेज दिया है। जिस पर पुलिस टीम उसे रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वही फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस और एसओजी की टीम लगी हुई है। ढाबे पर बदमाशों की आवाजाही को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। ढाबा संचालक भी कई मामलों में जेल जा चुका है। वहां पर दो फायर की आवाज ग्राम बरी के लोगों ने भी सुनी है। पर किसी को समझ नहीं आया कि फायरिंग बदमाशों की तरफ से हुई या फिर पुलिस की तरफ से। फायरिंग के साथ ही पुलिस की धमके के कारण ग्रामीण अपने घरों में दुबक गए है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news two accused absconded Two miscreants accused of firing on jewelers were arrested after encounter US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More