टिहरी गढ़वाल और चमोली जिले में आग बुझाने के प्रयास के दौरान दो लोगों की दर्दनाक मौत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

उत्तराखण्ड। टिहरी गढ़वाल और चमोली जिले में आग बुझाने के प्रयास के दौरान दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की मांग उठ रही है।

जानकारी के अनुसार विकासखंड कीर्तिनगर के ग्राम पंचायत पैंडुला निवासी अंजू देवी (50 वर्ष) जंगल की आग बुझाने के दौरान झुलस गईं। बताया गया कि जंगल की ओर से आग तेजी से गांव की तरफ बढ़ रही थी। आग को घरों तक पहुंचने से रोकने के लिए अंजू देवी खुद ही आग बुझाने निकल गईं।

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

पूर्व प्रधान सुनय कुकसाल के अनुसार महिला घर से करीब 150 मीटर दूर जंगल की तरफ गई थी, लेकिन आग की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की, तब घटना का पता चला

उधर चमोली जिले में बदरीनाथ हाईवे के पास बेड़ूबगढ़ बिरही क्षेत्र में चीड़ के जंगल में लगी आग बुझाने गए फायर वाचर राजेंद्र सिंह नेगी (42) की भी मौत हो गई।वह पाखी जलगवाड़ गांव के निवासी थे और वन विभाग की टीम के साथ आग बुझाने में जुटे थे।

यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी मासूम की चीख, गुलदार के हमले ने परिवार की खुशियां छीनीं  

बदरीनाथ वन प्रभाग के डीएफओ सर्वेश दुबे ने बताया कि बुधवार दोपहर जंगल में आग भड़कने के बाद 15 सदस्यीय टीम मौके पर भेजी गई थी।शाम तक आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया, लेकिन राजेंद्र सिंह टीम के साथ वापस नहीं लौटे। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ और वन विभाग की टीम ने रातभर सर्च अभियान चलाया। देर रात उनका मोबाइल फोन बरामद हुआ, जबकि गुरुवार सुबह उनका शव करीब 70 मीटर गहरी खाई में मिला। शव आग से बुरी तरह झुलसा हुआ था।आशंका जताई जारही है कि आग बुझाने के दौरान वह चट्टानी हिस्से से नीचे गिर गए।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

घटना के बाद मृतक के परिजन और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। लोगों ने सरकार से प्रभावित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।

 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Tehri Garhwal/Chamoli News Two people died tragically while trying to extinguish fire in Tehri Garhwal and Chamoli districts Two people died while trying to extinguish fire uttarakhand news आग बुझाने के प्रयास में दो लोगों की मौत उत्तराखण्ड न्यूज टिहरी गढ़वाल/चमोली न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More