देहरादून। यहां सुद्धोवाला जिला कारागार में विचाराधीन दो कैदियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों को दिल का दौरा पड़ा था। कुछ घंटों के अंतराल पर दोनों को तबीयत बिगड़ने पर दून अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों कैदियों के शव को मोर्चरी में रखवाया है, बुधवार (आज) उनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
जेलर पवन कोठारी ने बताया कि एक बंदी रणवीर सिंह रावत (45 वर्ष) निवासी ग्राम ढंगू मंदार, घनसाली, जिला टिहरी को 23 जून को वाहन चोरी के आरोप में न्यायिक अभिरक्षा में जेल लाया गया था। रणवीर रावत की पत्नी मंगलवार दोपहर उससे मिलने के लिए भी आई थी। कुछ देर बाद अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। जेल प्रशासन ने रणबीर को दून अस्पताल भिजवाया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे बंदी का नाम डॉ. संजय दास निवासी बिहार है। दास की भी मंगलवार दोपहर को तबीयत खराब हुई थी। उसे भी दून अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने दास को भी मृत करार दिया। दास 2018 से सुद्धोवाला जेल में बंद था। उस पर आरोप है कि 2017 में हुए चर्चित किडनी कांड में शामिल रहा था। इस पर गैंगेस्टर का मुकदमा भी था। तब से वह न्यायिक अभिरक्षा में जेल में बंद था। कुछ समय पहले दास को दिल में स्टंट भी डाले गए थे। प्रथम दृष्टया दोनों की मौत का कारण हृदयघात बताया जा रहा है। दोनों का बुधवार (आज) पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]