बरात से लौट रहे वाहन के खाई में गिरने से वाहन सवार दो युवको की मौत और तीन घायल 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 

गोपेश्वर। बरातियों को लेकर लौट रहा वाहन रात में खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस के अनुसार बुधवार रात के समय हेलंग उर्गम मार्ग पर पावर हाउस के पास बरातियों का वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। दुर्घटना की सूचना पर ज्योतिर्मठ से पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान चलाने में दिक्कतें हुईं। दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो घायलों को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला गया। दुर्घटना में ध्रुव (19) पुत्र कुशल और कन्हैया (19) पुत्र धीरेंद्र, दोनों निवासी सलूड़ ज्योर्तिमठ की मौके पर ही मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    
एसडीएम ज्योतिर्मठ चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि दूल्हे के पिता मनवर सिंह निवासी सलूड़ ने बताया कि गाड़ी में पांच लोग सवार थे। दो की मौत हो गई और तीन घायल हुए हैं। घायलों में पूरण सिंह (55) निवासी सलूड़ ज्योर्तिमठ, कमलेश (25) पुत्र मुरली निवासी पल्ला ज्योतिर्मठ और मिलन(28) पुत्र मनवर निवासी सलुड़ शामिल हैं। पूरण को गंभीर चोटें आने पर गोपेश्वर रेफर कर दिया गया है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Gopeshwar news two youths died and three were injured in the accident Two youths died and three were injured when the vehicle returning from a wedding procession fell into a ditch uttarakhand news Vehicle returning from a wedding procession fell into a ditch उत्तराखण्ड न्यूज गोपेश्वर न्यूज दुर्घटना न्यूज दुर्घटना में तीन घायल बरात से लौट रहा वाहन खाई में गिरा वाहन सवार दो युवको की मौत

More Stories

उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More