महाकुंभ से लौट रहे सितारगंज के दो युवकों की कार के  शाहजहांपुर के पास ट्रक से टकराने से हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
सितारगंज। प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे सितारगंज के दो युवकों की शाहजहांपुर के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी कार ट्रक से टकराने के बाद डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे में ट्रक में सवार पांच अन्य लोग घायल हो गए। इसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
 
वार्ड एक के सभासद सतीश उपाध्याय ने बताया कि वार्ड एक चिंतीमजरा निवासी 25 वर्षीय दीपू यादव पुत्र मायाराम अपने छह साथियों के साथ 25 फरवरी को प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने गया था। शुक्रवार तड़के प्रयागराज से लौटते वक्त शाहजहांपुर के पास कार ट्रक से टकराने के बाद डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे में दीपू यादव और 28 वर्षीय सुनील उर्फ सोनू पुत्र मनोज सागर निवासी वार्ड आठ सितारगंज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार पांच अन्य लोग घायल हो गए। एक को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं एक घायल को सितारगंज के अस्पताल लाया गया है। मृतक दीपू पांच बहनों का इकलौता भाई था। चार बहनों की शादी हो चुकी है। वह अपने माता-पिता और बहन के साथ रहता था। दीपू सितारगंज के निजी चिकित्सालय में वार्ड ब्वॉय था। उसकी शादी नहीं हुई थी। माता-पिता बुजुर्ग हैं। वह घर का इकलौता कमाने वाला था। उधर, सुनील के दो भाई और बहनें हैं। सुनील निजी कार्य के साथ किसी कंपनी में नौकरी भी करता था। वह अविवाहित था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news car collided with a truck near Shahjahanpur Sitarganj news Two youths from Sitarganj returning from Mahakumbh died Two youths from Sitarganj returning from Mahakumbh died when their car collided with a truck near Shahjahanpur udham singh nagar news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More
उत्तराखण्ड

घने बादलों में फंसा हेलीकॉप्टर : 15 मिनट तक अटकी रहीं सांसें, पायलट की सूझबूझ से राज्य मंत्री समेत सभी सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। चंपावत से हल्द्वानी आ रहा एक हेलीकॉप्टर रास्ते में अचानक घने बादलों के बीच फंस गया। करीब 15 मिनट तक खराब मौसम के बीच फंसे हेलीकॉप्टर में राज्य मंत्री हुकुम सिंह कुंवर और मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल डब्बू भी सवार थे। मुश्किल हालात में अनुभवी […]

Read More