ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, पुलिस ने पंचनामा भर भेजा पोस्टमार्टम को 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हरिद्वार। जिले के रुड़की क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

जानकारी के अनुसार मजदूरी का काम करने वाले बेहेड़ेकी सैदाबाद गांव निवासी गौरव (22) पुत्र रोशन और रितिक (21) पुत्र माधव गुरुवार देर शाम झबरेड़ा कस्बे से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही दोनों झबरेड़ा-इकबालपुर मार्ग पर साबतवाली गांव के गेट के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे एक ट्रक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए, जबकि ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। 

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

सूचना पर झबरेड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरिक्षण करने के साथ ही दोनों शवों का पंचनामा भरकर रुड़की सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भेज परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों के पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Bike collides with truck police prepared a Panchnama and sent it for postmortem Roorkee News Two bike riders died after colliding with a truck two youths died in the accident uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज ट्रक से बाइक की टक्कर दुर्घटना न्यूज दुर्घटना में दो युवकों की हुई मौत रुड़की न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More