ऊधमसिंह नगर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 लाख रुपये की नशीली दवाइयां की जब्त 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिले में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 40 लाख रुपये की नशीली दवाइयों की खेप बरामद की है। यह सफलता कोतवाली आईटीआई थाना पुलिस और औषधि विभाग की संयुक्त टीम को विशेष अभियान के तहत मिली है। बरामद दवाइयों को जब्त कर अज्ञात तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना आईटीआई क्षेत्र में नशीली दवाइयों की बड़ी खेप छिपाकर रखी गई है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस और औषधि विभाग की टीम ने दड़ियाल फ्लाईओवर के पास, बाजपुर रोड राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे छापेमारी की। मौके पर पराली के नीचे काली प्लास्टिक की पन्नी में छिपाकर रखी गई 17 गत्ते की पेटियों से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बरामद हुईं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

 

एसएसपी ऊधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा ने बताया कि बरामद इंजेक्शन, कैप्सूल और टैबलेट की अनुमानित बाजार कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है। तलाशी के दौरान 12,250 बुप्रेनोर्फिन इंजेक्शन के अलावा Spasmo, Spasmore और Proxiohm-Spas कैप्सूल तथा OHMS Alpha टैबलेट की बड़ी खेप मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

 

पुलिस का कहना है कि इतनी बड़ी मात्रा में नियंत्रित दवाइयों की बरामदगी से यह स्पष्ट है कि इन्हें सुनियोजित तरीके से अवैध नशे के कारोबार में खपाने की तैयारी की जा रही थी। पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बरामद सामग्री को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा और तस्करों के नेटवर्क, आपूर्ति श्रृंखला व इसमें शामिल लोगों की पहचान के लिए गहन जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

 

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में 16 दिसंबर को काशीपुर क्षेत्र में पुलिस ने एक करोड़ रुपये से अधिक की नशीली दवाइयों और इंजेक्शन की खेप बरामद की थी, जिससे साफ है कि नशातस्करों के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 40 लाख रुपये की नशीली दवाइयां की जब्त crime news narcotics worth Rs. 40 lakh seized rudrapur news seizing narcotics worth Rs. 40 lakh udham singh nagar news Udham Singh Nagar police have taken major action against drug traffickers Udham Singh Nagar Police's major action against drug traffickers uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज ऊधम सिंह नगर न्यूज ऊधमसिंह नगर पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई क्राइम न्यूज रुद्रपुर न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More