चाचा पर 14 वर्षीय नाबालिग से रेप का आरोप

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

नई टिहरी। जिले के थाना घनसाली क्षेत्र के एक गांव में एक चाचा पर 14 वर्षीय नाबालिग से रेप करने का आरोप लगा है। घटना 16 फरवरी की है। 

बच्ची ने बताया कि उस दिन लाइट बार-बार जा रही थी। उनके घर में एक टॉर्च थी, जिसमें चार्ज कम था। पड़ोस में ही उनके चाचा का घर था। चाचा के घर में लाइट थी। घरवालों ने लड़की से चाचा के घर से टॉर्च चार्ज करने के लिए कहा। घरवालों के चाचा से अच्छे संबंध थे और वे अक्सर एक-दूसरे के घर जाते-आते रहते थे। घरवालों ने इसी भरोसे के साथ लड़की को चाचा के घर भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

जैसे ही लड़की चाचा के घर पहुंची, तो सब लोग काम में लगे हुए थे। इसी दौरान लड़की ने बताया कि वह टॉर्च चार्ज करने आई है, जिस पर उसके चाचा ने उसे घरवालों की नजर से दूर दूसरे कमरे में टॉर्च चार्ज करने को कहा।लड़की जैसे ही कमरे में पहुंची, तो उसका चाचा भी वहां पहुंचा और मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद लड़की घर पहुंची और रोते हुए सारी बात अपनी मां को बताई, जिसके बाद घटना की जानकारी पिता को हुई।

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

घटना के बाद पीड़िता खुद थाना चौकी लाटा चमियाला पहुंची, जहां उसकी शिकायत दर्ज की गई। देर रात पुलिस उसे बेलेश्वर अस्पताल ले गई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल नई टिहरी भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

थानाध्यक्ष अजय कुमार जाटव ने बताया कि पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पीड़िता की शिकायत पर रेप के आरोप में धारा 65(1) बीएनएस और 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 14 वर्षीय नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म 14-year-old minor niece raped crime news new tehri news Uncle accused of raping 14-year-old minor Uncle accused of raping niece uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज चाचा पर भतीजी से रेप का आरोप नई टिहरी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More