अनियंत्रित होकर पुलिया तोड़ते हुए गहरी नदी गिरा ट्रक, चालक लापता  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। यहां सुयालबाड़ी में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया को तोड़ते हुए गहरी नदी में जा गिरा। राष्ट्रीय राजमार्ग में हुए इस हादसे में ट्रक का चालक लापता है, जिसके लिए रैस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

प्राप्त जानकारी के अनुसार गरमपानी से अल्मोड़ा जाने वाले दिल्ली नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग एक्सटेंशन में सुयालबाड़ी के पास कत्यागाड़ पुल से देर रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया। ट्रक, निर्माण सामग्री लेकर हल्द्वानी से अल्मोड़ा की तरफ जा रहा था, तभी अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर पुल का एक हिस्सा तोड़ते हुए नदी में पलट गया। राहगीरों ने इसकी सूचना क्वारब चौकी को दी। सूचना पर पहुंची क्वारब चौकी पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो चालक का कोई पता नहीं चल पाया, जिसके बाद चौकी इंचार्ज बी.के.आर्य और स्टाफ आनन्द राणा ने पोकलैंड मशीन मंगवाकर चालक की तलाश शुरू की। अत्यधिक अंधेरा होने के चलते एक घण्टे के प्रयास के बावजूद भी चालक का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद भी पुलिस ने रैस्क्यू ऑपरेशन जारी रखा। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news nainital news the driver missing the truck fell into the deep river Uncontrollably breaking the culvert Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More