एसएसपी डॉ मंजुनाथ टी सी के निर्देशन में एसओजी और पुलिस ने 66 लाख रुपये से अधिक की अवैध स्मैक के साथ तीन तस्करो को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजुनाथ टी सी के निर्देशन में जिले भर में चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत एसओजी और हल्द्वानी पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक बड़े तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 221 ग्राम
अवैध स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 66 लाख 30 हजार रुपये बताई जा रही है।
 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार भोटिया पड़ाव क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में स्मैक, नगदी और उपकरण बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विजय सिंह नेगी (35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पहले भी एनडीपीएस एक्ट के मामलों में संलिप्त रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
 
बरामदगी में 221 ग्राम स्मैक के अलावा ₹14,520 की नगदी, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और एक मोबाइल फोन शामिल है, जो नशे के कारोबार में इस्तेमाल किए जा रहे थे। इस सराहनीय कार्य के लिए एसएसपी नैनीताल द्वारा पुलिस टीम को 1500 रुपये का पुरस्कार भी दिया गया है।
 
इसके अतिरिक्त हल्द्वानी और वनभूलपुरा क्षेत्रों में भी पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो अन्य तस्करों को गिरफ्तार किया है। हल्द्वानी के राजपुरा क्षेत्र से गुलशन (28 वर्ष) को 4.18 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा गया, जबकि वनभूलपुरा थाना क्षेत्र में मेराज अली (45 वर्ष) को 11.72 ग्राम स्मैक केसाथ गिरफ्तार किया गया। मेराज अली के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
 
एसएसपी नैनीताल ने स्पष्ट संदेश दिया है कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी और ऐसे तत्वों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 66 लाख रुपये से अधिक की अवैध स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार crime news Directed by SSP Nainital Dr. Manjunath T.C.; Joint operation by the SOG and Police; Three smugglers arrested with illicit smack valued at over ₹66 lakh Haldwani news the SOG and the police arrested three smugglers in possession of illicit smack worth over ₹66 lakh under the direction of SSP Dr. Manjunath T.C. uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एसएसपी नैनीताल डॉ मंजुनाथ टीसी का निर्देशन एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम क्राइम न्यूज हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More