रामनगर। एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में रामनगर पुलिस ने महिला से झपट्टामारी कर मंगलसूत्र लूटने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 19.04.2026 को वादी विशन सिंह बिष्ट पुत्र दौलत सिंह निवासी शांति कुंज रोड, पीरूमदारा, रामनगर द्वारा थाना रामनगर में एक प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसमें बताया गया कि दिनांक 16.04.2026 को सायं वह अपनी पत्नी के साथ खेत में सिंचाई हेतु जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात युवक उनका पीछा करते हुए पहुंचे। इनमें से एक युवक बाइक से उतरकर उनके पीछे खेत तक गया और बात करने के बहाने अचानक उनकी पत्नी के गले से मंगलसूत्र झपटकर वापस बाइक पर बैठकर अपने साथियों संग फरार हो गया। छीना-झपटी के दौरान मंगलसूत्र के कुछ दाने मौके पर गिर गए जबकि शेष दाने व पेंडल आरोपी अपने साथ ले गए।
वादी की तहरीर के आधार पर थाना रामनगर में एफआईआर संख्या 120/26 धारा 304 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत करते हुए घटना के शीघ्र अनावरण हेतु एसएसपी डॉ मंजुनाथ टीसी द्वारा एसपी सिटी मनोज कत्याल व सीओ रामनगर सुमित पांडेय को विशेष टीम गठित कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी के निर्देश दिए गए।
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में लगे करीब 60-70 CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने के दौरान संदिग्धों की पहचान कर दिनांक 25.04.2026 को चौधरी ढाबा के पास से सावेज उर्फ भूरा पुत्र जाकिर हुसैन, निवासी महेशपुर काशीपुर (उम्र 19 वर्ष), जुबैर पुत्र मौ० जाहिद, निवासी किला बाजार काशीपुर (उम्र 25 वर्ष), एक विधिविवादित किशोर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पुनः क्षेत्र में झपटमारी की घटना को अंजाम देने आए थे।
बरामदगी
एक टूटा हुआ मंगलसूत्र (06 पीली धातु के दाने व एक पेंडल सहित) एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल UK18U4835
इस दौरान पुलिस टीम में उपनिरीक्षक वीरेन्द्र सिंह बिष्ट चौकीप्रभारी पीरूमदारा, उप निरीक्षक गणेश जोशी, कांस्टेबल संजय दोसाद, मेघा चन्द्र, संदीप सिंह एवं विक्रम कुमार सम्मिलित रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]