जल जीवन मिशन योजना के तहत दो लाख रूपये के गबन का आरोपी बड़ी मात्रा में पाइपलाइन से जुड़े सामान सहित गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

चंपावत। यहां जिले में जल जीवन मिशन योजना के तहत हुए दो लाख के गबन के मामले में थाना रीठा साहिब पुलिस ने आरोपी भुवन चंद्र भट्ट को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फर्जी प्रस्ताव तैयार कर ब्लॉक कर्मियों की मिलीभगत से सरकारी धन निकाला, लेकिन गांव में कोई विकास कार्य नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी सख्त : गड्ढेदार सड़कें मिलीं तो अफसरों की तय होगी जवाबदेही, एक नवंबर तक मरम्मत के निर्देश

पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांव में पाइपलाइन बिछाने के नाम पर फर्जीवाड़ा किया। धनराशि निकालने के बावजूद न तो कोई पाइपलाइन बिछाई गई और न ही जलापूर्ति की व्यवस्था की गई। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने धरसो क्षेत्र में एक वाहन से बड़ी मात्रा में पाइपलाइन से जुड़ा सामान बरामद किया। इसमें 39 पाइप, 31 सॉकेट, 06 यूनियन और 02 एल्बो शामिल हैं। पुलिस के अनुसार इन सामानों को चोरी-छिपे क्षेत्र में लगाने की योजना बनाई गई थी, ताकि गबन का मामला छिपाया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विस्तृत जांच शुरू करने के साथ ही यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस घोटाले में और कौन-कौन शामिल हो सकता है। प्रशासन ने भी इस मामले को संज्ञान में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद ग्रामीणों को उम्मीद है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी और सरकारी धन का दुरुपयोग रोका जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: accused of embezzlement of two lakh rupees Accused of embezzlement of two lakh rupees under Jal Jeevan Mission Scheme arrested along with a large amount of pipeline related items arrested with a large amount of pipeline related items champawat news Jal Jeevan Mission Scheme uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार (आज) शाम हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित तिरंगा पार्क में कांग्रेसजनों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर आयोजित इस […]

Read More
उत्तराखण्ड

चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    चित्रकूट आश्रम स्थित माँ जगदम्बा के पूजन दर्शनार्थ उमड़ा अपार जन सैलाब    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरिकृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत श्री श्री 1008 श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में विशाल समुदाय को संबोधित करते […]

Read More