प्रशासन की अगुवाई में रेल विभाग ने स्टेशन के मुख्य द्वार के समीप से हटाया 5 फीट अतिक्रमण, व्यापारियों ने किया विरोध प्रदर्शन  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

लालकुआं। रेल विभाग द्वारा लालकुआं रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के समीप स्थित धर्म कांटे व उससे लगे हुए दो व्यावसायिक भवनों से 5 फीट अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रशासन की अगुवाई में शुरू की गई। 

पुलिस प्रशासन की कोतवाली लालकुआं एवं रेल विभाग की रेलवे स्टेशन प्रांगण में अतिक्रमण ध्वस्त करने से संबंधित कर्मचारी एवं अधिकारियों की ब्रीफिंग करने के बाद जैसे ही अतिक्रमण हटाओ अभियान दल मौके पर पहुंचा तो वहां मौजूद व्यापारियों ने जबरदस्त हंगामा खड़ा कर दिया, रेलवे प्रशासन मुर्दाबाद समेत वापस जाओ के नारों के बीच जबरदस्त हंगामा हो गया। बावजूद प्रशासन ने अतिक्रमण गिराने की कार्रवाई शुरू करते हुए सबसे पहले धर्म कांटा हटाया गया, इसके बाद जैसे ही दोनों भवनों को गिराने की कार्रवाई शुरू हुई तो व्यापारियों ने पुनः विरोध कर दिया। उपस्थित लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि कि रेलवे व्यापारियों को नाजायज परेशान करने की नीयत से 5 फीट जगह तोड़कर व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है। इससे पूर्व यह निर्णय लिया गया था कि जिला जज के न्यायालय में आज सुनवाई के दौरान जो निर्णय होगा उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। परंतु अत्यधिक विलंब हो जाने के बाद प्रशासनिक टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। 

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

बताते चलें कि रेल प्रशासन ने स्थानीय रेलवे स्टेशन के समीप स्थित बिंद्रा धर्म कांटे व दो अन्य व्यवसायिक भवनों से 7:45 फिट अतिक्रमण ध्वस्त करने का न्यायालय से आदेश प्राप्त किया है, इसके खिलाफ उक्त व्यवसाईयों ने जिला जज नैनीताल के न्यायालय में वाद दायर किया है, जिसमें आज 19 सितंबर की तिथि नियत है।  रेल विभाग द्वारा अतिक्रमण ध्वस्त करने का नेतृत्व मजिस्ट्रेट मनीषा बिष्ट कर रही थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: lalkuan news the Railway Department removed 5 feet encroachment from near the main entrance of the station traders protested Under the leadership of the administration Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More