महाविद्यालयों में शतप्रतिशत फैकल्टी के साथ विश्वविद्यालय जारी करेंगे शैक्षिक कैलेण्डर – डॉ. धन सिंह रावत

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। सूबे के राजकीय महाविद्यालयों में एक माह के भीतर शत प्रतिशत फैकल्टी भरी जायेगी। राजकीय विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक कैलेण्डर लागू होगा। प्रत्येक विश्वविद्यालय को नियत समय पर परीक्षा परिणाम घोषित कर प्रत्येक वर्ष दीक्षांत समारोह का आयोजन करना होगा। उच्च शिक्षा विभाग में इसी सत्र से नई शिक्षा नीति-2020 लागू की जायेगी। एनईपी के तहत गठित राज्य स्तरीय समिति ने च्वाइस बेस क्रेडिट सिस्टम के लिए पाठ्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया है। जिसकी स्वीकृति शीघ्र प्रदान कर दी जायेगी।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने आज सचिवालय स्थित डीएमएमसी सभागार में उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें राजकीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों तथा उच्च शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में डॉ0 रावत ने राजकीय महाविद्यालयों में एक माह के भीतर शतप्रतिशत फैकल्टी भरने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि जिन महाविद्यालयों में फैकल्टी के रिक्त पदों के सापेक्ष डीपीसी एवं गेस्ट फैकल्टी के द्वारा भरा जाय। इसके अलावा विभागीय अधिकारियों को महाविद्यालयों में शिक्षणेत्तर के रिक्त पदों को भी शीघ्र प्रोन्नति कर भरने को कहा। विभागीय मंत्री ने राजकीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को शैक्षणिक कैलेण्डर तैयार कर इसी सत्र से लागू करने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  बरसाती नाले का कहर: क्रेटा कार बहने से युवक-युवती की मौत, एक युवती घायल   

उन्होंने विश्वविद्यालयों को नियत समय पर परीक्षा परिणाम घोषित कर प्रत्येक वर्ष दीक्षांत समारोह का आयोजन करने को कहा। डॉ0 रावत ने विभागीय अधिकारियों को इसी सत्र से प्रथम सेमेस्टर में नई शिक्षा नीति लागू करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि नई नीति लागू करने के लिए सभी जरूरी तैयारी की अभी से की जाय। नई शिक्षा नीति-2020 के तहत गठित राज्य स्तरीय समिति द्वारा तैयार च्वाइस बेस क्रेडिट सिस्टम पाठ्यक्रम को शीघ्र स्वीकृति प्रदान कर दी जायेगी। तदोपरांत पाठ्यक्रम को प्रत्येक विश्वविद्यालय अपनी प्रबंध समिति से पारित करा कर लागू करेगा। उन्होंने राजकीय महाविद्यालयों में टैबलेट वितरण की प्रगति, निर्माण कार्यों की प्रगति, 4जी नेटवर्क, रूसा के अंतर्गत सामग्री क्रय, नवीन महाविद्यालयों हेतु भूमि चयन की प्रगति, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का संचालन, नैक ग्रेडिंग की तैयारी सहित विभिन्न योजनाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा के क्वारब बाईपास पर मंगलवार देर रात भारी-भरकम पेड़ के सड़क पर गिरने से यातायात हुआ बाधित 

बैठक में प्रभारी सचिव उच्च शिक्षा दीपेन्द्र चौधरी, कुलपति मुक्त विश्वविद्यालय प्रो. ओपीएस नेगी, कुलपति श्रीदेव सुमन विवि प्रो. पी पी ध्यानी, कुलपति कुमाऊं विवि प्रो. एन के जोशी, कुलपति दून विवि प्रो. सुरेखा डंगवाल, कुलपति सोबन सिंह जीना विवि प्रो. एन एस भण्डारी, प्रभारी निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. एस के शर्मा, सलाहकार रूसा प्रो. एम एस एम रावत, प्रो. के डी पुरोहित, अपर सचिव उच्च शिक्षा एम एम सेमवाल, संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. ए एस उनियाल, उप निदेशक डॉ. ममता नैथानी, डॉ. आर एस भाकुनी, कमल किशोर पाण्डे सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप :  भड़के जनाक्रोश के बाद होटल में तोड़फोड़; प्रबंधन भी जांच के घेरे में
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

जन्माष्टमी पर रेलवे का बड़ा तोहफा! रात में दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, हरिद्वार-रुड़की  वालो की बल्ले-बल्ले  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। दिल्ली और हरिद्वार के बीच तीन से छह सितंबर तक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। खास बात यह है कि ट्रेन का रुड़की रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव रहेगा। इससे जन्माष्टमी पर […]

Read More
उत्तराखण्ड

स्कूलों की मनमानी पर प्रशासनिक शिकंजा: 39 लाख लौटे, टीसी शुल्क हुआ सिर्फ 1 रुपया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। निजी स्कूलों की ओर से अभिभावकों से नियम विरुद्ध शुल्क वसूली के मामले में शिक्षा विभाग द्वारा सख्त रुख अपनाने के बाद अब अप्रैल 2026 के दौरान हुई जांच के बाद कार्रवाई का असर दिखने लगा है।46 निजी विद्यालयों ने अभिभावकों से वसूली गई 39 लाख […]

Read More
उत्तराखण्ड

101 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र; बोले- मेहनत और प्रतिभा के आधार पर मिल रहा रोजगार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में पशुपालन विभाग और गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग में चयनित 101 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें 88 पशुधन प्रसार अधिकारी और […]

Read More