हल्द्वानी में संदिग्ध मांस मिलने पर उपद्रवी लोगो ने किया बबाल, स्थिति नियंत्रण में, भारी पुलिस बल तैनात 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी के कड़े निर्देश, कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा
 

हल्द्वानी। उजाला नगर क्षेत्र में रविवार देर शाम सड़क किनारे संदिग्ध मांस जैसा टुकड़ा मिलने पर माहौल अचानक गरम हो गया। देखते ही देखते इलाके में अफवाहें फैल गईं और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटने लगे। कुछ संगठनों के लोग भी पहुंच गए, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही माहौल बेकाबू हो गया। आक्रोशित भीड़ ने बरेली रोड पर पथराव शुरू कर दिया और कई वाहनों में तोड़फोड़ की। उग्र भीड़ ने एक डीलक्स रेस्टोरेंट पर हमला कर अंदर जमकर तोड़फोड़ की, जिससे रेस्टोरेंट में अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने रेस्टोरेंट को तत्काल बंद कराया। अराजक तत्वों ने एक कार में भारी तोड़फोड़ कर दी। एक ऑटो चालक पर हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। घायल चालक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।  इसके बाद पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने के लिए बल का प्रयोग कर भीड़ को तितरबितर किया। कई उपद्रवी भाग निकले, जबकि कुछ को हिरासत में लिया गया।

घटना के तत्काल बाद एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी के कड़े निर्देश पर पुलिस द्वारा आसपास के CCTV कैमरों की गहन जांच की गई, जिसमें स्पष्ट हुआ कि एक कुत्ता जंगल की ओर से यह अंग लेकर आता दिखाई दिया। स्थानीय स्तर पर की गई जांच में भी यह संकेत मिला कि जंगल क्षेत्र में किसी पशु के ब्याने के बाद यह हिस्सा बाहर लाया गया। तथ्यों के सामने आने पर संबंधित संगठनों को स्थिति से अवगत कराया गया, जिसके बाद माहौल शांत हो गया। साथ ही, शक के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी गई है। इसपर विधिक कार्रवाई किया जा रहा है। पुलिस ने जानवर की अवशेष को कब्जे में लेकर परीक्षण एवं अग्रिम कार्रवाई कर रही है

इसके बावजूद, कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा भीड़ इकट्ठा कर शहर के कुछ हिस्सों में अनावश्यक उपद्रव एवं तोड़फोड़ की गई, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और कानून व्यवस्था के विपरीत है।ऐसे उपद्रवियों का चिन्हीकरण किया जा रहा है तथा सभी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

शहर की स्थिति पूरी तरह सामान्य रखने हेतु—
🔹 04 क्षेत्राधिकारी (CO)
🔹 सभी थानाध्यक्ष
🔹 पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं PAC

पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं।
साथ ही आवश्यकता अनुसार पैरामिलिट्री फोर्स की मांग भी की गई है।

नैनीताल पुलिस पूरी तरह सतर्क है, पुलिस का स्पष्ट संदेश –

अब शहर में जो भी उपद्रवी कहीं भी दिखाई देगा, उसके विरुद्ध बहुत सख्ती से पुलिस कार्यवाही करेगी, और सुसंगत धाराओं में अभियोग भी पंजीकृत किया जाएगा एवं तदनुसार सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

चप्पे- चप्पे पर अभिसूचना तंत्र के कर्मी तैनात है सभी उपद्रवी लोगों की वीडियोग्राफी कर कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम भी सक्रिय है —

किसी भी तरह के भड़काऊ मैसेज, पोस्ट या कमेंट करने वालों पर भी कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

जनपद पुलिस आमजन से शांति, संयम और अफवाहों से दूर रहने की अपील करती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news heavy police force deployed miscreants created ruckus Miscreants created ruckus after suspicious meat was found in Haldwani situation under control suspicious meat found in Haldwani uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उपद्रवियो ने किया बबाल हल्द्वानी न्यूज हल्द्वानी में मिला संदिग्ध मांस

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More