विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में चंपावत पहुंचे यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, सीएम धामी के पक्ष में मतदान को करी अपील  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

टनकपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चंपावत विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का प्रचार गरमाने के लिए शनिवार को पहुंचे हैं। टनकपुर में सीएम धामी के समर्थन में रोड शो करने के बाद सीएम योगी सहित तमाम भाजपा नेता जनसभा स्थल पहुंचे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और, उत्तराखंड का समान रुप से विकास होगा। परिसंपत्तियों के बंटवारे समेत तमाम मुद्दों पर यूपी सरकार गंभीर है।


जनसभा स्थल पर पहुंचते ही लोगों ने योगी-योगी के नारे लगाने शुरू किए। मुख्यमंत्री धामी के चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे सीएम योगी के रोड शो के दौरान बुलडोजर फिर छाया रहा। सीएम योगी ने भी लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का स्वागत व आभार व्यक्त किया। सीएम धामी ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व और जनता के आशीर्वाद से मुझे दोबारा देवभूमि की सेवा का सौभाग्य प्राप्त हुआ।जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले देवभूमि को नमन किया। कहा कि मां पूर्णागिरी का आशीर्वाद इस बार सीएम धामी को मिलेगा। योगी ने कहा कि चंपावत की जनता के पास इस बार एक बड़ा अवसर है। इस क्षेत्र के विकास के लिए यहां की जनता को सीएम धामी को अपना समर्थन देना होगा। कहा कि देवभूमि का विकास आज हर कोई देख रहा है। चारधाम यात्रा के लिए पूरे देश से श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। योगी ने कहा कि धामी चुनाव जीतेंगे इस बात पर कोई संदेह नहीं है, लेकिन जब तक सफलता हाथ में न आ जाए तब तक हमारा प्रयास जारी रहना चाहिए। कहा कि चंपावत अपनी 25 वर्ष की यात्रा पूरी कर रहा है, और ऐसे में मुख्यमंत्री चंपावत की जनता को विकास की ओर से ले जाने के लिए यहां आए हैं। सीएम योगी ने कहा कि चंपावत की जनता को अपना मुख्यमंत्री चुनने का सौभाग्य मिल रहा है। कहा कि उत्तराखंड के विकास का नेतृत्व अब चंपावत करता दिखाई देगा। सीएम धामी की जीत से यहां के लोग एक नया इतिहास लिखेंगे। उन्होंने जनता से 31 मई को भारी मतों से सीएम धामी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। साथ ही लोगों से संकल्प कराते हुए नारा दिया कि पहले मतदान फिर जलपान। इसी के साथ उन्होंने अपना संबोधन खत्म किया। सभा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, विधानसभा प्रभारी कैलाश गहतोङी ने भी संबोधित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: champawat news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More