फर्जी इंटेलिजेंस अफसर बन लोगो से ठगी कर रहे उत्तराखण्ड निवासी ब्यक्ति को यूपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
 
बरेली। एसओजी और प्रेमनगर पुलिस ने फर्जी इंटेलिजेंस अफसर को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। वह लोगों को फर्जी नियुक्ति पत्र और सिफारिशी लेटर देकर ठगी करता था। उसके कब्जे से मिनिस्ट्री ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स और एनसीबी के फर्जी दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।
 
एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया रविवार को सूचना मिली कि प्रेमनगर में विजय मैसी नाम का व्यक्ति खुद को इंटेलिजेंस अफसर बताकर ठगी कर रहा है। पुलिस ने उसके स्थान पर दबिश दी गई तो वहां कोवर्ट इंटेलिजेंस नेटवर्क का बोर्ड लगा मिला और विजय मैसी सूट-बूट पहनकर वहां बैठा था। विजय मूलरूप से ग्राम बमनपुरी थाना बनबसा का निवासी है और इज्जतनगर के आशुतोष सिटी में रहकर ठगी का धंधा चला रहा था। मौके से पुलिस ने मिनिस्ट्री ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स और एनसीबी लिखे तमाम दस्तावेज जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया और रिपोर्ट दर्ज कर सोमवार को जेल भेज दिया। उसकी लग्जरी कार सीज कर दी है। मौके से पुलिस को दो लिफाफे मिले जिनमें कृष्णा गुप्ता, सुनीता यादव, विजय मैसी व भूपेंद्र के मिनिस्ट्री ऑफ कारपोरेट अफेयर्स और एनसीबी केनियुक्ति पत्र मिले।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A person from Uttarakhand who was duping people by posing as a fake intelligence officer bareilly news Fake Intelligence Officer UP police arrested a person from Uttarakhand who was duping people by posing as a fake intelligence officer UP police arrested him uttar pradesh news

More Stories

उत्तरप्रदेश

शक और सितम के बीच दम तोड़ गई खुशियां : विवाहिता की मौत पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  गाजियाबाद। यहां सिहानी गेट थाना क्षेत्र के पटेलनगर में एक विवाहिता ने घर की छत के कुंडे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मायके पक्ष ने पति पर लंबे समय से प्रताड़ित करने, मारपीट करने और पत्नी के चरित्र पर शक करने के आरोप […]

Read More
उत्तरप्रदेश

उधार के 3600 रुपये के लिए महिला कबड्डी खिलाड़ी की हत्या कर शव फेंका नाले में   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  मेरठ। मेरठ के कंकरखेड़ा इलाके में डेढ़ माह से लापता राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का मामले में पुलिस ने रविवार को खुलासा किया है। 3600 रुपये नहीं देने पर फास्टफूड विक्रेता ने अनुष्का की ईंट मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने 15 अप्रैल की रात […]

Read More
उत्तरप्रदेश

सीयूईटी परीक्षा रद्द : छात्रों ने केंद्र के बाहर धरना-प्रदर्शन कर एनटीए के खिलाफ जमकर करी नारेबाजी   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नोएडा। यहां सेक्टर-62 स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र में शनिवार को आयोजित सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) परीक्षा छात्रों और अभिभावकों के लिए भारी परेशानी का कारण बन गई। सुबह से परीक्षा देने पहुंचे सैकड़ों अभ्यर्थियों को घंटों इंतजार करना पड़ा, लेकिन तकनीकी खामी के चलते परीक्षा शुरू […]

Read More