पूर्व विधायक के कार्यालय में दीपावली मिलन पर हंगामा, दो रिश्तेदार हुए चोटिल 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी।  दीपावली के दिन पूर्व विधायक के मौसेर भाईयों को दबंगों ने जमकर पीट दिया। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी के कार्यालय में दीपावली मिलन कार्यक्रम था। इस दौरान हंगामा हो गया। दो मौसेरे भाइयों पर दबंगों ने लाठी-डंडों व लात-घूंसें बरसाकर जानलेवा हमला किया। हमले में एक भाई के नाक की हड्डी फ्रैक्चर हो गई है। आनन-फानन में पूर्व विधायक ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। आरोपियों की खिलाफ पुलिस में तहरीर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पहुंचे सीएम धामी, जनता की समस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए अधिकारीयों को निर्देश

प्राप्त जानकारी के अनुसार हाईडिल गेट काठगोदाम निवासी देवेंद्र सिंह मेहरा ने पुलिस को बताया कि विगत 25 अक्टूबर दीपावली की रात 10 बजे वह अपने मौसेरे भाई गिरीश सिंह नेगी के साथ पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी के वंदना विहार लालठांठ रोड स्थित कार्यालय में दीपावली मिलन कार्यक्रम में आया था। वहां मुकुल विहार, तल्ली बमौरी निवासी ब्यक्ति जो पहले से वहां मौजूद थे, ने मामूली कहासुनी पर अपने बेटों को बुला लिया और अपने पुत्र व एक अन्य के साथ कार्यालय के अंदर घुसकर जानलेवा हमला किया। हमले में उसे और उसके मौसेरे भाई को लाठी-डंडों व लात घूंसों से मारा गया। पूर्व विधायक व कुंदन नयाल ने बीच-बचाव कर उनकी जान बचाई। हमले में दोनों घायल हो गए। पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी घायल भाइयों को बेस अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से दोनों की हालत नाजुक होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। हमले में उनके मौसेरे भाई के सिर में गंभीर चोट होने व नाक की हड्डी में फ्रैक्चर होने हो गई और छाती में गंभीर चोटें आई है। मुखानी थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन नामजद समेत चार आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामला : अधिवक्ता की तहरीर पर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ पहली एफआईआर दर्ज
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news two relatives injured Uproar over Diwali meeting in former MLA's office Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

छोटा हाथी वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। मोतीनगर क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 8:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गलत दिशा से आ रहे एक अज्ञात ‘छोटा हाथी’ वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर […]

Read More
उत्तराखण्ड

16 सितंबर तक उत्तराखंड में बारिश का दौर, कई जिलों में येलो अलर्ट  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विभाग ने 16 सितंबर तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान कई जिलों में भारी बारिश के साथ बिजली चमकने और गरज के साथ तेज बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई दिनों के लिए येलो अलर्ट भी जारी […]

Read More
उत्तराखण्ड

माँ महालक्ष्मी के दरबार में पहुंचे सीएम धामी एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन  ने गुरुवार को नैनीताल जिले के दौरे के दौरान बरेली रोड स्थित श्री महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर, बेरीपड़ाव में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने माँ महालक्ष्मी का आशीर्वाद लेकर प्रदेश और देशवासियों की सुख-शांति, […]

Read More