पैतृक गांव आगमन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिजनों के साथ गांव का किया भ्रमण, ग्रामीणों से मुलाकात कर ली कुशलक्षेम

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

यमकेश्वर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच वर्ष बाद अपने पैतृक गांव के दौरे पर हैं। अपने घर में रात्रि विश्राम के बाद बुधवार की सुबह योगी आदित्यनाथ ने अपने परिजनों के साथ गांव का भ्रमण किया। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी।


योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अपने गृह ब्‍लाक यमकेश्वर पहुंचे थे। जहां से वह अपने पंचूर स्थित गांव पहुंचे थे। रात को वह अपने पैतृक आवास में ही रुके, उनके लिए यहां एक कक्ष सुरक्षित रखा गया है। गांव में योगी आदित्यनाथ अपने भाई महेंद्र सिंह बिष्ट के बेटे के मुंडन संस्कार में भी शामिल हुए। बुधवार की सुबह योगी आदित्यनाथ अपने नियमित समयानुसार उठे और नित्य कार्यों से निवृत्त हुए। वह अपने परिवार जन के साथ गांव के भ्रमण पर निकले। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनके हालचाल जाने।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

इस बीच गांव में कई लोग योगी आदित्यनाथ को उनके पुराने नाम अजय कहकर पुकारते नजर आए। योगी आदित्यनाथ ने विनम्रता के साथ सभी से मुलाकात की।वह बुजुर्गों को यह भी पूछते रहे कि क्या वह उन्हें पहचान रहे हैं। इस पर ग्रामीणों का कहना था कि उन्हें कौन नहीं जानता है, वह तो रोजाना उन्हें टीवी पर देखते हैं। जिसको सुनकर योगी आदित्यनाथ मुस्कुराए बिना नहीं रह सके। गांव में भ्रमण के दौरान कई बच्चे उनके साथ फोटो खिंचवाने की जिद करते रहे। योगी आदित्यनाथ ने किसी को निराश नहीं किया और सहर्ष उनसे मुलाकात करते हुए फोटो भी खिंचवाई। गांव की गलियों में घूमते हुए योगी आदित्यनाथ अपने बचपन के दिनों में खो गए। भ्रमण के बाद योगी आदित्यनाथ अपने घर में भतीजे के मुंडन संस्कार में सम्मिलित हुए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More