उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव कल से तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे में में  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव 3, 4 और 5 नवंबर को उत्तराखंड का दौरा करेंगे। उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष व प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान 3 नवंबर को अल्मोड़ा में पार्टी के कुमाऊं मंडल के तमाम प्रमुख पदाधिकारियों विधायकों पीसीसी सदस्यों जिला कांग्रेस अध्यक्षो ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षो, संसद और विधानसभा के चुनाव में लड़े पार्टी उम्मीदवारों और महत्वपूर्ण नेताओं की बैठक लेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  दूध लेकर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर गिरी गहरी खाई में, वाहन सवार तीन लोग घायल 

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा करेंगे और प्रतिपक्ष के नेता यशपाल आर्य जी इन सभाओं को संबोधित करेंगे। पार्टी के प्रमुख नेताओं पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह गणेश गोदियाल और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी इन सभाओं को संबोधित करेंगे। धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि 4 तारीख को कुमाऊं और गढ़वाल के विभिन्न जनपदों का दौरा करते हुए देवेंद्र यादव देहरादून आएंगे और 5 नवंबर को गढ़वाल मंडल के तमाम जिलों के नेताओं जिलाध्यक्षों, पीसीसी सदस्यों ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सांसदों विधायकों संसद और विधानसभा के चुनाव में लड़े प्रत्याशी, शहर और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों व प्रमुख नेताओं की बैठक को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि इस बैठक की अध्यक्षता भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण म्हारा करेंगे और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य व अन्य प्रमुख नेता इन बैठकों को संबोधित करेंगे। बैठकों में पार्टी के फ्रंटल संगठनों के नेता व पदाधिकारी भी भाग लेंगे। धीरेंद्र प्रताप ने बताया इन‌ बैठकों में राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर जहां विचार होगा वही पार्टी की आगामी रणनीति को भी अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने बताया पड़ोसी राज्य हिमाचल में हो रहे चुनाव में कई पार्टी नेता पहले से भाग ले रहे हैं और अन्य नेताओं को भी इसमें जिम्मेदारी देकर हिमाचल भेजा जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: congress news dehradun news Uttarakhand Congress in-charge Devendra Yadav in three-day Uttarakhand tour from tomorrow Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More